Explore

Search

February 19, 2026 11:09 am

Jaipur News: रिजर्व कैटेगरी में बुजुर्ग हजयात्री के साथ 65 साल तक की उम्र का सहयात्री जा सकेगा……..’हजयात्रा…..

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

जयपुर | हजयात्रा-2025 की पॉलिसी में रिजर्व कैटेगरी के हजयात्रियों के लिए राहत की खबर है। रिजर्व कैटेगरी यानी 65 साल तक हजयात्री के साथ अब 18 से 65 साल तक की उम्र का सहयात्री हजयात्रा पर जा सकेगा। सेंट्रल हज कमेटी ने पैरा 3 में संशोधन जारी कर नया सर्क.

सोसायटी उपाध्यक्ष और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कोषाध्यक्ष जावेद कागजी ने बताया कि हज पॉलिसी-2025 के नियमों में केन्द्र सरकार हजयात्रियों को काफी राहत दी है। इसमें रिजर्व कैटेगरी वाले हजयात्रियों की उम्र 70 से घटाकर 65 साल की थी। इसमें सहयात्री की उम्र में 18 से 60 साल उम्र की पाबंदी दी, इसे बढ़ाकर 65 साल की है। बुजुर्ग हजयात्री के साथ पत्नी, भाई-बहन, बच्चे जिनकी उम्र अब 18 से 65 के बीच है। वे हजयात्रा पर जा सकेंगे।

Deepika-Ranveer: खास दिन के लिए कपल ने बनाई यह योजना…….’इस दिन अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगे दीपिका-रणवीर….

इसके लिए सोसायटी ने पत्र लिखा था। इसके अलावा सोसायटी ने हज यात्रा के दौरान मक्का रिहायश में पहले की तरह होटल में खाने बनाने की व्यवस्था जारी रखने और हज यात्रा के दौरान हाजियों को कवर नम्बर के अनुसार एक कमरे में रहने की व्यवस्था की मांग की है। सोसायटी ने पीएम मोदी को मैनेजमेंट कोटे की 200 सीटे कुर्रे में शामिल करने पर भी आभार जताया है।

DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर