auruhana2.kz
autokolesa.kz
costacoffee.kz
icme2017.org
kenfloodlaw.com
Vavada
Chicken Road
카지노 사이트 추천
betify

Explore

Search

August 12, 2025 2:30 am

Success Story : अब लिया NIT में एडमिश…….’दिहाड़ी मजदूरी के साथ की पढ़ाई, IIT-JEE में आए 74 फीसदी नंबर…..’

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

Success Story Of Rohini : IIT-JEE को देश के सबसे कठिन एग्जाम में से एक माना जाता है। इसे पास करने के लिए काफी स्टूडेंट कई तरह की कोचिंग लेते हैं। लेकिन तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में रहने वाली आदिवासी छात्रा रोहिणी ने जो कर दिखाया है, वह किसी इतिहास से कम नहीं है। रोहिणी ने विपरित हालातों में पढ़ाई कर इस परीक्षा में 70 फीसदी से ज्यादा अंक हासिल किए हैं। उनकी सफलता पर तमिलनाडु सरकार ने उनकी पढ़ाई की फीस भरने की घोषणा की है।

मजदूरी के साथ की एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी

18 साल की रोहिणी बताती हैं कि उन्होंने मुश्किल हालातों में पढ़ाई की है। घर के आर्थिक हालात अच्छे नहीं हैं। रोहिणी का घर गांव में है और वहां कई मूलभूल सुविधाएं तक नहीं हैं। माता-पिता दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए रोहिणी भी दिहाड़ी मजदूरी करती हैं। रोहिणी ने बताया कि उन्होंने एंट्रेंस की तैयारी के साथ-साथ दिहाड़ी मजदूर का भी काम किया है। उनकी पढ़ाई भी एक आदिवासी सरकारी स्कूल में हुई है।

हेयरफॉल हो जाएगा कम……’झड़ते बालों को बचाना है तो रोज खाएं ये 2 चीजें…….’

NIT में मिला एडमिशन

रोहिणी को IIT-JEE में 74.8 फीसदी अंक मिले हैं। उन्होंने नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT), त्रिची में एडमिशन मिल गया है। वह तमिलनाडु की पहली आदिवासी स्टूडेंट बनी हैं जिन्हें NIT में एडमिशन मिला है। रोहिणी को NIT में बीटेक की केमिकल इंजीनियरिंग ब्रांच मिली है।

राज्य सरकार का दिया धन्यवाद

अपनी इस सफलता का श्रेय रोहिणी अपने पैरेंट्स को देती हैं। साथ ही उन्होंने राज्य सरकार का भी धन्यवाद दिया, क्योंकि राज्य सरकार ने उनकी NIT की फीस भरी है। इस बारे में मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में रोहिणी ने कहा कि मैं मदद करने के लिए सीएम को धन्यवाद देती हूं। साथ ही रोहिणी ने बताया कि उनकी सफलता में हेडमास्टर और स्कूल के स्टाफ का अच्छा प्रदर्शन भी रहा।

लोगों से रोहिणी के प्रयास को सराहा

तमिलनाडु से आदिवासी स्कूल के 29 छात्रों ने JEE की मुख्य परीक्षा दी थी। इसमें राेहिणी पहले स्थान पर रहीं। रोहिणी ने NEET, CLAT और JEE जैसी एग्जाम दी थीं। इसमें उन्होंने IIT-JEE में बाजी मारी। रोहिणी की इस सफलता पर सोशल मीडिया पर लोगों की तारीफें मिली हैं। किसी यूजर ने तमिलनाडु का गर्व बताया तो किसी ने कहा कि बहुत कम स्टूडेंट ऐसे हालातों से निकलकर इस प्रकार का एग्जाम पास कर पाते हैं।

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर
ligue-bretagne-triathlon.com
pin-ups.ca
pinups.cl
tributementorship.com
urbanofficearchitecture.com
daman game login