Explore

Search

February 24, 2026 12:36 am

Petrol-Diesel Price Today: चेक करिए अपने शहर का हाल; 2 जून की सुबह कम हुए पेट्रोल डीजल के दाम…..

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

पेट्रोल और डीजल की कीमतें काफी दिनों से नहीं बदली हैं. 2 जून के लिए पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमत वाली लिस्ट जारी हो गई है. तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतों वाली लिस्ट को जारी कर दिया है और ताजा लिस्ट के मुताबिक 2 जून को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. 2 जून को भी पेट्रोल और डीजल के भाव एक समान हैं और यहां कोई बदलाव नहीं हुआ है. यहां आप अपने शहर का हाल जान सकते हैं.

देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

शहर      पेट्रोल     डीजल
दिल्ली     94.72     87.62
मुंबई     104.21     92.15
कोलकाता     103.94     90.76
चेन्नई     100.75     92.32
बेंगलुरु     99.84     85.93
लखनऊ     94.65     87.76
नोएडा     94.83     87.96
गुरुग्राम     95.19     88.05
चंडीगढ़     94.24     82.40
पटना     105.18     92.04

कब सस्ता हुआ था पेट्रोल-डीजल?

अगर बात महानगरों की करें तो केंद्र सरकार की इस राहत के बाद नई दिल्ली में पेट्रोल की ताजा कीमत 96.72 रुपये से गिरकर 94.72 रुपये हो गई. मुंबई में 106.31 रुपये के बजाए 104.21 रुपये, कोलकाता में 106.03 रुपये के बजाए 103.94 और चेन्नई में 102.63 रुपये के बजाए 100.75 रुपये हो गई है.

Punjab Lok Sabha Elections 2024: राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा का बड़ा दावा; पंजाब में कितनी सीटों पर जीतेगी BJP…..

डीजल की बात करें तो दिल्ली में 89.62 रुपये के बजाए ताजा कीमत 87.62 रुपये होगी. वहीं, मुंबई में 94.27 रुपये के बजाए 92.15 रुपये, कोलकाता में 92.76 रुपये के बजाए 90.76 और चेन्नई में 94.24 रुपये के बजाए 92.32 रुपये लेटेस्ट कीमत है.

OMCs जारी करती हैं दाम

बता दें कि देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. हालांकि, 22 मई 2022 से पेट्रोल और डीजल की कीमतों को नहीं बदला गया है. हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया जैसी कंपनी अपनी वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. घर बैठे भी आप तेल के भाव को चेक कर सकते हैं.

घर बैठे चेक कर सकते हैं दाम

आप बड़ी आसानी से अपने शहर के पेट्रोल और डीजल की कीमतों को पता कर सकते हैं. इसके लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एक SMS भेजना होगा.  अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज सकते हैं.

DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर