Explore

Search

April 12, 2026 11:50 pm

दर्दनाक खबर! खून खौला देगी ये हैवानियत – पत्नी पर था; अफेयर का शक, ड्रिल करके प्राइवेट पार्ट में लगा दिया ताला…..

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email
सुरक्षा गार्ड ने अपनी पत्नी के गुप्तांगों में दो छेद करने और उसके निजी अंगों पर ताला लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया है.

महाराष्ट्र के पुणे में एक हैवान पति ने अपनी पत्ती के प्राइवेट पार्ट में ताला लगा दिया. इसके लिए उसने कथित तौर पर दो छेद कर दिए और प्राइवेट पार्ट को ‘लॉक’ कर दिया. उसे पत्नी के चरित्र पर शक था. शुक्रवार को पिंपरी-चिंचवड़ में वाकड पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

पुलिस ने बताया कि 30 वर्षीय सुरक्षा गार्ड को अपनी पत्नी के गुप्तांगों में दो छेद करने और उसके निजी अंगों पर ताला लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया है. फिलहाल पुलिस ने 30 साल के आरोपी उपेन्द्र हुडाके को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसकी 28 साल की पत्नी को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी सर्जरी कराई गई है. उसकी हालत नाजूक बताई जा रही है.

Patanjali Product: पतंजलि की ‘सोन पापड़ी’ क्वालिटी टेस्ट में फेल, योग प्रशिक्षक रामदेव को एक और धक्का;

रसोई के चाकू से उसके निजी अंगों में किए छेद

ये घटना 11 मई को रात 10 बजे हुई.  कपल नेपाल के एक गांव के रहने वाले हैं. उपेन्द्र हुडाके भारी नशे की हालत में घर आया और अपनी पत्नी के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की. पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने कथित तौर पर उसका शारीरिक शोषण किया और रसोई के चाकू से उसके निजी अंगों में दो छेद करने से पहले उसे दुपट्टे से बांध दिया. बाद में आरोपी ने उसके जननांग में छेद कर वहां ताला लगा दिया.

पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस का कहना है कि आरोपी को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था. उपेन्द्र हुडाके ने उसे रसोई के चाकू से धमकाया और उस पर  बेवफाई करने का आरोप लगाया और फिर मारने लगा.  पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 326 (गंभीर चोट पहुंचाना), 506 (2) (आपराधिक धमकी के लिए सजा) और 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाने के लिए सजा) के तहत मामला दर्ज किया है.

DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर