Explore

Search

March 22, 2026 4:29 am

Arvind Kejriwal: तिहाड़ जेल में 6 लोगों से मिल सकेंगे केजरीवाल, पत्नी और बच्चों समेत लिस्ट में हैं ये नाम

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

नई दिल्ली। आबकारी नीति घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तिहाड़ जेल जाने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जेल प्रशासन को अपने खास मिलने वालों में छह लोगों के नाम की सूची सौंपी है।

ताजा जानकारी के मुताबिक, इनमें परिवार के सदस्यों के अलावा तीन खास दोस्त शामिल हैं। जेल प्रशासन का कहना है कि नियम के मुताबिक कोई भी मुल्जिम मिलने के लिए 10 लोगों के नाम दे सकते हैं।

केजरीवाल ने अब तक सिर्फ छह लोगों के नाम लिखवाए हैं। जिनसे मिलने की केजरीवाल ने आवश्यकता बताई है, उनमें पत्नी सुनीता, बेटा पुलकित, बेटी हर्षिता, दोस्त संदीप पाठक, दोस्त बिभव व एक और दोस्त शामिल हैं।

जयपुर में अप्रूवड प्लॉट मात्र 7000/- प्रति वर्ग गज 9314188188
ब्रेकफास्ट में खाने को क्या मिलेगा?

जेल प्रशासन का कहना है कि जेल के खाने में दाल व सब्जी सभी कैदियों के लिए कॉमन है। रोटी चावल में से एक आइटम ही कोई ले सकता है। ब्रेकफास्ट में दलिया मिलेगा, ब्रेड, चाय मिलती है। हर कैदी जो पहली बार जेल आता है उसे मुलाहिजा किट दी जाती है जिसमें रोजमर्रा के समान होते हैं।

केजरीवाल को तिहाड़ जेल का प्रिजनर एकाउंट दिया जाएगा जिसमें केजरीवाल के परिवार के सदस्य पैसा जमा कर सकते हैं जिससे वो तिहाड़ जेल की कैंटीन से खाने-पीने रोजमर्रा दिनचर्या के सामान खरीद सकते हैं, जिसमें सलाद,फल,  नमकीन बिस्किट,ब्रश, पेस्ट आदि शामिल हैं। जिस जेल नंबर दो में केजरीवाल को सुरक्षा कारणों से अकेले रखा गया है उसमें 600 कैदी हैं, इनमें अधिकतर सजायाफ्ता हैं।

Sanjeevni Today
Author: Sanjeevni Today

Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर