Explore

Search

April 7, 2026 1:18 am

दिल्ली-NCR से लेकर बिहार तक कोहरे की सफेद चादर, देखे सैटेलाइट से ली गई तस्वीर

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में शीतलहर और कोहरे का प्रकोप जारी है। कोहरे की वजह से पिछले चार दिनों में कई फ्लाइट्स और ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। शुक्रवार को भी कोहरे से कई ट्रेनें प्रभावित हैं। लोगों के स्टेशन पर घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज सुबह जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में हल्का से मध्यम कोहरा छाया हुआ है। दिल्ली में आज कोहरे से हल्की राहत मिली है। एयरपोर्ट पर पिछले तीन दिनों के मुकाबले आज विजिबिलिटी ज्यादा है। देखिए आज देशभर में मौसम का क्या है।

पूरे उत्तर भारत में कोहरे की चादर छाई हुई है। सैटेलाइट इमेज में कई राज्यों के ऊपर कोहरे की सफेद चादर को साफ देखा जा सकता है और मौसम के हाल को समझा जा सकता है। शुक्रवार सुबह साढ़े 5 बजे ली गई इस सैटेलाइट इमेज में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश और पश्चिम बिहार में घना कोहरा देखा गया।

राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को कोहरे से हल्की राहत मिली है। पिछले दिनों के मुकाबले आज दिल्ली में मौसम ज्यादा साफ है। हालांकि आज मौसम काफी ठंडा है, सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों को पहले से ज्यादा गलन का अहसास हुआ है। लोग अलाव जला रहे हैं। कुछ जगह आज भी कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली के पालम और सफदरजंग में आज भी विजिबिलिटी जीरो रही। वहीं दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर कोहरे की स्थिति में आज काफी सुधार हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, आज सुबह घने कोहरे में सबसे कम विजिबिलिटी 150 मीटर रही और रनवे विजुअल रेंज (RVR) 400 मीटर से 800 मीटर के बीच है। हालांकि कुछ घंटो बाद ही एयरपोर्ट पर कोहरा बढ़ गया और विजिबिलिटी जीरो हो गई।

Sanjeevni Today
Author: Sanjeevni Today

Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर