Explore

Search

November 25, 2026 6:33 pm

राघव चड्ढा से हरभजन सिंह तक, पंजाब चुनाव के लिए BJP ने बनाया खास प्लान, इन नेताओं को मिली कमान

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने चुनावी रणनीति को मजबूत करने के लिए दो अहम समितियों का गठन किया है। खास बात यह है कि आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़कर BJP में आए कई राज्यसभा सांसदों को इन समितियों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

घोषणापत्र समिति में राघव चड्ढा और हरभजन सिंह

BJP की घोषणापत्र समिति में राघव चड्ढा, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह और उद्योगपति राजिंदर गुप्ता को शामिल किया गया है। इस समिति की अध्यक्षता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अविनाश राय खन्ना करेंगे। समिति का काम आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र तैयार करना होगा।

इस समिति में मनप्रीत सिंह बादल, अश्वनी शर्मा, मनोरंजन कालिया, सोम प्रकाश, राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी, अश्वनी सेखड़ी, सतनाम सिंह संधू, परमपाल कौर और एचएस फूलका समेत कई अन्य नेता भी शामिल हैं।

संदीप पाठक और अशोक मित्तल को भी मिली जिम्मेदारी

वहीं, BJP ने दूसरी समिति यानी चार्जशीट कमेटी की जिम्मेदारी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ को सौंपी है। इस समिति में AAP से BJP में आए संदीप पाठक, अशोक मित्तल और विक्रमजीत सिंह साहनी को भी जगह मिली है। यह समिति पंजाब की भगवंत मान सरकार के खिलाफ पार्टी के आरोपों और मुद्दों को संकलित करेगी।

इस समिति में इकबाल सिंह लालपुरा, विजय सांपला, श्वेत मलिक, परनीत कौर, रवनीत सिंह बिट्टू, सुशील रिंकू और जगमीत सिंह बराड़ समेत अन्य नेता शामिल हैं।

AAP के पूर्व नेताओं पर BJP का बड़ा दांव

दरअसल, अप्रैल 2026 में AAP के सात राज्यसभा सांसद BJP में शामिल हो गए थे। इनमें राघव चड्ढा, हरभजन सिंह, संदीप पाठक, अशोक मित्तल, राजिंदर गुप्ता, विक्रमजीत सिंह साहनी और स्वाति मालीवाल के नाम शामिल थे। अब इनमें से कई नेताओं को पंजाब चुनाव की तैयारियों में अहम भूमिका दी गई है।

BJP की इन नियुक्तियों को 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले संगठन और चुनावी रणनीति मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। पार्टी आने वाले दिनों में अन्य चुनावी समितियों का भी गठन कर सकती है।

Rashmi Repoter
Author: Rashmi Repoter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर