Explore

Search

November 25, 2026 6:07 pm

किसानों के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा का बड़ा अभियान, देशभर में शुरू हुआ 9वां ‘बड़ौदा किसान पखवाड़ा’

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email
मुंबई: भारत के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने आजकिसानों तक पहुंच बनाने की अपनी प्रमुख पहल ‘बड़ौदा किसान पखवाड़ा’ के 9वें संस्करण के शुभारंभ की घोषणा की, यह आयोजन दिनांक 25 नवंबर से 10 दिसंबर, 2026तक देशभर में आयोजित किए जाएंगे। पखवाड़े भर चलने वाली यह पहल कृषक समुदाय को सशक्त बनाने, संस्थागत ऋण तक पहुंच को सुदृढ़ करने, वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने तथा भारत के कृषि क्षेत्र के सतत विकास में सहयोग प्रदान करने की बैंक की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
इस पहल के तहत बैंक अपने व्यापक शाखा नेटवर्क के माध्यम से किसानों, किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ), स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी), कृषि उद्यमियों तथा ग्रामीण इकोसिस्टम के अन्य हितधारकों के साथ जुड़कर विभिन्न संपर्क गतिविधियों का आयोजन करेगा। इन गतिविधियों में किसान बैठकें, ग्राहक जागरूकता कार्यक्रम, वित्तीय साक्षरता सत्र तथा डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का प्रदर्शन शामिल होगा, जिनमें बैंक के कृषि फायनांस संबंधी समाधानों, सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं तथा डिजिटल बैंकिंग उत्पादों एवं सेवाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इन गतिविधियों के माध्यम से बैंक का उद्देश्य संस्थागत ऋण एवं औपचारिक बैंकिंग सेवाओं तक पहुंच बढ़ाना, डिजिटल वित्तीय समाधानों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना तथा कृषक समुदाय की बदलती वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा करना है।
इस अवसर पर लाल सिंह, कार्यपालक निदेशक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने कहा, “कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की आधारशिला है और किसान राष्ट्र की प्रगति एवं विकास का अभिन्न अंग हैं। बड़ौदा किसान पखवाड़ा के 9वें संस्करण के माध्यम से हमारा उद्देश्य संस्थागत ऋण, डिजिटल बैंकिंग समाधानों तथा किसानों के लिए उपलब्ध विभिन्न वित्तीय सेवाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाकर किसानों एवं ग्रामीण समुदायों के साथ अपने जुड़ाव को और सुदृढ़ करना है। हमारा प्रयास कृषक समुदाय की आकांक्षाओं को पूरा करने में सहयोग प्रदान करते हुए तथा भारत की ग्रामीण अर्थव्यवस्था के निरंतर विकास में योगदान देते हुए बैंकिंग सेवाओं को अधिक सुलभ, सुविधाजनक एवं समावेशी बनाना है।”
इस पखवाड़े के दौरान बैंक अपने कृषि एवं ग्रामीण बैंकिंग समाधानों की व्यापक श्रृंखला को भी प्रदर्शित करेगा, जिसमें किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) फायनांस, स्वयं सहायता समूहों को ऋण, स्वर्ण ऋण, खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों को ऋण, कृषि अवसंरचना निधि योजना के अंतर्गत ऋण, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (पीएमएफएमई), पीएम-कुसुम योजना, कृषि यंत्रीकरण ऋण, कृषि से संबद्ध गतिविधियों के लिए ऋण सुविधाएं, डिजिटल ऋण समाधान आदि शामिल हैं। इन उत्पादों एवं सेवाओं का उद्देश्य किसानों को उनकी कृषि एवं संबद्ध वित्तीय आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु समय पर एवं सुविधाजनक वित्त उपलब्ध कराना है। बैंक ऑफ़ बड़ौदा भारत के कृषक समुदाय का एक विश्वसनीय वित्तीय भागीदार बने रहने तथा राष्ट्र के ग्रामीण विकास के एजेंडे में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है।
Rashmi Repoter
Author: Rashmi Repoter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर