Explore

Search

November 25, 2026 6:01 pm

Amazon पर अब घर बैठे खरीदें कार, Hyundai समेत कई बड़े ब्रांड्स की गाड़ियों की होगी ऑनलाइन बिक्री

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

ऑनलाइन शॉपिंग के लिए मशहूर Amazon अब कारों की खरीदारी के क्षेत्र में भी बड़ा कदम उठाने जा रहा है। कंपनी ब्रिटेन में अपनी Amazon Autos सर्विस लॉन्च करने की तैयारी में है। इसके जरिए ग्राहक घर बैठे कारों के मॉडल देख सकेंगे, उनकी कीमतों की तुलना कर सकेंगे और पसंदीदा कार को ऑनलाइन रिजर्व भी कर सकेंगे। इस सर्विस की शुरुआत 2027 की शुरुआत में होगी।

खास बात यह है कि ब्रिटेन Amazon Autos की अमेरिका के बाहर पहली मार्केट होगी। कंपनी ने Hyundai को अपना पहला ऑटोमोबाइल पार्टनर घोषित किया है। इसके अलावा आने वाले महीनों में अन्य कार कंपनियों और डीलरशिप पार्टनर्स के नाम भी सामने आ सकते हैं।

Hyundai की इन कारों को ऑनलाइन खरीद सकेंगे ग्राहक

Amazon Autos के जरिए Hyundai की नई और अप्रूव्ड यूज्ड कारें उपलब्ध होंगी। शुरुआती लिस्ट में IONIQ 3, IONIQ 5, KONA और i20 जैसे मॉडल शामिल हैं। इनमें इलेक्ट्रिक, हाइब्रिड और पेट्रोल कारों के विकल्प मिलेंगे।

इसके अलावा ब्रिटेन की डीलरशिप कंपनी Vertu Motors भी अपने यूज्ड कार मॉडल इस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराएगी। Amazon का कहना है कि लॉन्च से पहले और भी ब्रांड्स और डीलर पार्टनर्स को जोड़ा जाएगा।

ऑनलाइन देख सकेंगे कीमत और फाइनेंस की जानकारी

इस सर्विस की मदद से ग्राहक अपनी पसंद की कार का मॉडल, कलर और वेरिएंट चुन सकेंगे। साथ ही उन्हें कार की शुरुआती कीमत, फाइनेंस विकल्प और मासिक किस्तों से जुड़ी जानकारी भी मिलेगी।

अगर किसी ग्राहक के पास पहले से कार है और वह उसे एक्सचेंज करना चाहता है, तो Amazon Autos पर उसकी अनुमानित कीमत भी पता कर सकेगा। ग्राहक अपनी पसंदीदा कार को ऑनलाइन रिजर्व कर पाएंगे।

क्या घर बैठे मिलेगी कार की डिलीवरी?

यहां ध्यान देने वाली बात है कि Amazon पर कार की पूरी खरीदारी ऑनलाइन नहीं होगी। ग्राहक प्लेटफॉर्म पर कार चुनने, कीमत देखने और उसे रिजर्व करने के बाद संबंधित डीलरशिप से संपर्क करेंगे। इसके बाद कार का निरीक्षण, जरूरी कागजी कार्रवाई और खरीदारी की प्रक्रिया डीलरशिप पर पूरी होगी।

Amazon के मुताबिक, इस सर्विस का मकसद कार खरीदने की प्रक्रिया को आसान और पारदर्शी बनाना है। कंपनी अमेरिका में दिसंबर 2024 से Amazon Autos चला रही है। अब इसका विस्तार ब्रिटेन में किया जा रहा है।

Rashmi Repoter
Author: Rashmi Repoter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर