Explore

Search

November 20, 2026 11:30 am

राजस्थान कांग्रेस में बड़ा बदलाव, 4 नए AICC सचिव नियुक्त, विश्व विजय सिंह समेत इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

Rajasthan Congress News: राजस्थान कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल किया गया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने प्रदेश के संगठनात्मक कामकाज को लेकर चार नए सह-प्रभारी सचिव नियुक्त किए हैं। इनमें विश्व विजय सिंह, पोरलक खारते, डॉ. पलक वर्मा और मनोज बागड़ी के नाम शामिल हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मंजूरी के बाद ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।

राजस्थान में चार नए सह-प्रभारी सचिव नियुक्त

कांग्रेस नेतृत्व ने राजस्थान के संगठनात्मक कामकाज की जिम्मेदारी अब चार नए नेताओं को सौंपी है। इससे पहले प्रदेश में तीन सह-प्रभारी सचिव जिम्मेदारी संभाल रहे थे। पार्टी ने चिरंजीव राव, ऋत्विक मकवाना और पूनम पासवान को उनकी मौजूदा जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया है।

नई नियुक्तियों के बाद विश्व विजय सिंह, पोरलक खारते, डॉ. पलक वर्मा और मनोज बागड़ी राजस्थान में पार्टी के संगठनात्मक कार्यों और राजनीतिक गतिविधियों की जिम्मेदारी संभालेंगे।

राजस्थान के छह नेताओं को दूसरे राज्यों में मिली जिम्मेदारी

कांग्रेस ने राजस्थान के छह नेताओं को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त कर अलग-अलग राज्यों में संगठन की जिम्मेदारी भी सौंपी है।

  • हेम सिंह शेखावत: गुजरात
  • धीरज गुर्जर: जम्मू-कश्मीर और लद्दाख
  • दानिश अबरार: दिल्ली
  • जगदीश जांगिड़: उत्तर प्रदेश
  • डूंगरराम गेदर: मणिपुर, त्रिपुरा और सिक्किम
  • रेहाना रियाज: महाराष्ट्र

इन नियुक्तियों के जरिए राजस्थान के नेताओं को पार्टी संगठन में राष्ट्रीय स्तर पर भी नई जिम्मेदारियां मिली हैं।

संजना जाटव और दिव्या मदेरणा को पद से हटाया

इस संगठनात्मक फेरबदल में राजस्थान की सांसद संजना जाटव, पूर्व विधायक दिव्या मदेरणा और विजय जांगिड़ को राष्ट्रीय सचिव पद की जिम्मेदारियों से मुक्त किया गया है। इसके अलावा कई अन्य राज्यों के नेताओं की जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया गया है।

कांग्रेस ने संगठनात्मक स्तर पर कुल 81 सचिवों को विभिन्न राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और पार्टी के विभागों की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं, 25 सचिवों और संयुक्त सचिवों को उनकी मौजूदा जिम्मेदारियों से मुक्त किया गया है।

पंचायत चुनाव के बीच कांग्रेस का संगठनात्मक बदलाव

राजस्थान में पंचायत चुनावों के बीच कांग्रेस का यह संगठनात्मक फेरबदल महत्वपूर्ण माना जा रहा है। चार नए सह-प्रभारी सचिवों की नियुक्ति के बाद प्रदेश में पार्टी के संगठनात्मक कामकाज को नई टीम संभालेगी। अब देखना होगा कि नई टीम आगामी दिनों में प्रदेश कांग्रेस की गतिविधियों और संगठन को किस तरह आगे बढ़ाती है।

Rashmi Repoter
Author: Rashmi Repoter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर