Explore

Search

November 18, 2026 10:53 am

लेटेस्ट न्यूज़

सोना-चांदी के भाव में फिर महागिरावट, चांदी ₹6000 और सोना ₹3000 सस्ता, जानें आज के नए रेट

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

Gold-Silver Price Today, 18 November 2026: सोना और चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बड़ी खबर है। कीमती धातुओं की कीमतों में एक बार फिर भारी गिरावट देखने को मिली है। बुधवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर कारोबार शुरू होते ही सोने और चांदी के भाव धड़ाम हो गए। चांदी की कीमत में एक झटके में 6000 रुपये से ज्यादा की गिरावट आई, जबकि सोना भी 3000 रुपये से ज्यादा सस्ता हो गया।

चांदी की कीमत में 6000 रुपये से ज्यादा की गिरावट

MCX पर 4 दिसंबर एक्सपायरी वाली चांदी मंगलवार को 1,69,702 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। वहीं, बुधवार को कारोबार खुलते ही इसका भाव गिरकर 1,63,533 रुपये प्रति किलो पर आ गया। इस तरह चांदी एक ही दिन में 6000 रुपये से ज्यादा सस्ती हो गई।

चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला नवंबर में भी जारी है। 30 अक्टूबर को चांदी का भाव 1,79,132 रुपये प्रति किलो था, जो 18 नवंबर को घटकर 1,63,533 रुपये पर आ गया। यानी नवंबर में अब तक चांदी 15,599 रुपये प्रति किलो सस्ती हो चुकी है।

सोने के भाव में भी आई बड़ी गिरावट

चांदी के साथ सोने की कीमतों में भी जोरदार गिरावट दर्ज की गई है। MCX पर 4 दिसंबर एक्सपायरी वाला सोना मंगलवार को 1,34,223 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। बुधवार को कारोबार शुरू होते ही इसका भाव गिरकर 1,31,065 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

इस तरह 24 कैरेट सोना एक ही दिन में 3000 रुपये से ज्यादा सस्ता हो गया। नवंबर महीने में भी सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है। 30 अक्टूबर को इसका वायदा भाव 1,38,485 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो अब घटकर 1,31,065 रुपये रह गया है। यानी इस महीने सोना अब तक 7,420 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो चुका है।

रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे पहुंचे सोना-चांदी के भाव

चांदी ने बीते 29 जनवरी को वायदा कारोबार में 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम का अपना लाइफटाइम हाई बनाया था। मौजूदा भाव के मुकाबले चांदी अपने रिकॉर्ड स्तर से 2.56 लाख रुपये से ज्यादा सस्ती हो चुकी है।

वहीं, सोने की कीमतों में भी नवंबर के दौरान लगातार कमजोरी देखने को मिली है। बाजार में जारी उतार-चढ़ाव के बीच निवेशकों और खरीदारों की नजर अब कीमती धातुओं के अगले रुख पर बनी हुई है।

 

Rashmi Repoter
Author: Rashmi Repoter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर