Explore

Search

April 17, 2026 10:53 pm

अनाकापल्ली पटाखा कारखाना त्रासदी: विस्फोट में 6 की जान गई, बचाव कार्य तेज

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

ANDHRA PRADESH  के अनाकापल्ली जिले में एक पटाखा कारखाने में आग लगने की खबर है। इस दौरान कारखाने में भीषण विस्फोट हुए, जिनकी चपेट में आने से 6 लोगों की मौत हो गई है और कम से कम 8 घायल हैं। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिससे हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका है। घटना की जानकारी मिलते ही अग्निशमन दल और बचाव दल की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं।

धमाका

मृतकों में 2 महिलाएं भी शामिल

अनाकापल्ली के पुलिस अधीक्षक तुहिन सिन्हा ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि यह धमाका दोपहर करीब 12.45 बजे कोटावुराटला गांव में हुआ और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के वक्त कारखाने में 30 से अधिक मजदूर थे। आंध्रप्रदेश की गृह मंत्री वी अनिता ने भी घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि धमाके में 2 महिलाओं समेत 8 लोगों की मौत हो गई और 7 अन्य लोग घायल हो गए है।

मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने जताया घटना पर दुख

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्रीने घटना पर दुख जताया और मंत्री और अधिकारियों को घायलों के लिए उचित चिकित्सा देखभाल सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने घटना की जांच का आदेश देते हुए अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि घायलों को सर्वोत्तम संभव चिकित्सा सुविधा मिले। वहीं, YSRCP प्रमुख वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने भी दुख जताया और सरकार से पीड़ितों की मदद करने का आग्रह किया।

Pooja Reporter
Author: Pooja Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर