Explore

Search

November 29, 2026 5:07 pm

“अध्यात्म से आरोग्य एवं आनंद की यात्रा” संगोष्ठी आयोजित, बाहर से नहीं अंदर से शांत रहना ही प्रसन्नता की पहली शर्त, सकारात्मक सोच ही आनंदमय जीवन का मूल मंत्र-राज्यपाल

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

जयपुर।  राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि मुनि का अर्थ होता है, मनन करने वाला तपस्वी साधक। उन्होंने कहा कि मुनियों के बताए आदर्शों से और प्रवचन से ही मन शुद्ध होता है। आनंदमय जीवन की शर्त यह है कि हम बाहर से ही नहीं अंदर से शांत रहें। मन तभी शांत रहेगा जब हम सदा सकारात्मक सोच रखेंगे।

       

राज्यपाल बागडे रविवार को जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा द्वारा आयोजित “अध्यात्म से आरोग्य एवं आनंद की यात्रा” संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्राचीन भारतीय संस्कृति में समग्र रूप से जीवन की शुद्धता और कल्याण पर जोर दिया गया है। उन्होंने कहा कि केवल बाहरी स्वच्छता ही नहीं, बल्कि विचारों, इरादों और कर्मों की पवित्रता महत्वपूर्ण है। समृद्धि का आधार अधिक से अधिक चीजों और दौलत का हमारे पास होना नहीं है। समृद्धि का अर्थ है, जो आपके पास है, उससे संतुष्ट रहना।

राज्यपाल ने कहा कि मन को शांत रखना सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा मिल की बेकाबू घोड़े को काबू में किया का सकता है, मन को कई बार चाहकर भी शांत नहीं कर सकते। उन्होंने मन को शांत रखने के लिए अपने शब्दों पर गौर करने पर जोर दिया। वही शब्द बोलें जो समयानुरूप हो। उन्होंने कहा कि फिनलैंड प्रसन्नता के इंडेक्स में विश्व का सबसे अग्रणी देश है। इसका कारण यह है कि वहां संतुष्टि है। उन्होंने राष्ट्र को सशक्त और शक्तिशाली बनाने पर जोर दिया और कहा कि इसके लिए सभी मिलकर प्रयास करें।

राज्यपाल ने कहा कि भौतिक सुख-सुविधाएं आनंद प्रदान नहीं करती बल्कि प्रकृति से जुड़ जीवन और थोड़े में बहुत कुछ पाने की संतुष्टि ही हमें तनाव मुक्त करती है।

इससे पहले आचार्य महाश्रमण के शिष्य मुनिश्री सुधाकर जी ने आनंदमय जीवन के लिए अपेक्षाओं से मुक्त रहने पर जोर दिया। उन्होंने अपरिग्रह को अपनाने के साथ मन को शांत रखने के लिए श्वसन तंत्र पर विशेष ध्यान रखने और अपने इष्ट का ध्यान कर हर कार्य प्रारंभ किए जाने का प्रवचन दिया।

Rashmi Repoter
Author: Rashmi Repoter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आज फोकस में

“अध्यात्म से आरोग्य एवं आनंद की यात्रा” संगोष्ठी आयोजित, बाहर से नहीं अंदर से शांत रहना ही प्रसन्नता की पहली शर्त, सकारात्मक सोच ही आनंदमय जीवन का मूल मंत्र-राज्यपाल

Read More »
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर