Explore

Search

November 29, 2026 11:42 pm

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बाईपास एवं रिंग रोड परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित

Ring road
WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

जयपुर, 28 नवंबर। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में शनिवार को शासन सचिवालय में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के साथ प्रदेश में प्रस्तावित बाईपास एवं रिंग रोड परियोजनाओं के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। मुख्य सचिव ने रिंग रोड (उत्तर) परियोजना को अत्यंत महत्वाकांक्षी योजना बताते हुए कहा कि इसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें।

एसीएस पीडब्ल्यूडी प्रवीण गुप्ता ने अर्बन डी-कंजेशन पॉलिसी के प्रावधानों एवं प्रदेश में इसके क्रियान्वयन की संभावनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में विभिन्न प्रमुख बाईपास एवं रिंग रोड परियोजनाएं प्रस्तावित हैं। यातायात की आवाजाही सुगम बनाने के लिए बाईपास एवं रिंग रोड का निर्माण महत्वपूर्ण है। इनमें भूमि अधिग्रहण, लैंड पूलिंग, राज्य वस्तु एवं सेवा कर (एसजीएसटी) तथा रॉयल्टी से संबंधित व्यवस्थाएं शामिल हैं।

बैठक में प्रस्तावित जयपुर रिंग रोड (उत्तर) परियोजना को बीओटी मॉडल पर विकसित करने तथा इसे केंद्र सरकार की नई नीति से छूट प्रदान करने के प्रस्ताव पर भी विचार-विमर्श किया गया। मुख्य सचिव ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए सभी बाधाओं को दूर किया जाए और केंद्र सरकार से आवश्यक सहयोग प्राप्त किया जाए।

जेएलएन मार्ग पर जेडीए कार्यों का निरीक्षण

इसी दिन मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने जेडीए द्वारा जेएलएन मार्ग पर किए जा रहे सड़क विकास, सौंदर्यीकरण एवं यातायात सुगम बनाने से जुड़े कार्यों का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मार्ग के विभिन्न हिस्सों का अवलोकन किया तथा प्रस्तावित पैदल यात्री क्रॉसिंग, ग्रेड सेपरेटर, रोटरी एवं यू-टर्न सहित यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रस्तावित कार्यों की जानकारी ली। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से और निर्धारित समयसीमा में पूरे किए जाएं, ताकि आमजन को सुविधा मिल सके।

Rashmi Repoter
Author: Rashmi Repoter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर