Explore

Search

November 29, 2026 7:07 pm

पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक रामाश्रय पांडे का राजकोट आगमन, एसोसिएशन ने किया भव्य स्वागत; रेल कर्मचारियों के लंबित मुद्दों पर गंभीर चर्चा

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

राजकोट (संजीवनी टुडे): पश्चिम रेलवे के माननीय महाप्रबंधक रामाश्रय पांडे के राजकोट आगमन पर एसोसिएशन की ओर से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के मंडल सचिव नमोनारायण मीना, अतिरिक्त मंडल सचिव मेहुल सोलंकी, वाइस प्रेसिडेंट ज्योत्सना मकवाना सहित पूरी टीम ने महाप्रबंधक महोदय का हार्दिक स्वागत किया।

इस दौरान एसोसिएशन के युवा मंडल सचिव नमोनारायण मीना ने माननीय महाप्रबंधक महोदय के साथ एसोसिएशन एवं रेल कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने लंबित समस्याओं और कर्मचारी हितों से जुड़े विषयों को गंभीरता से उठाया।

माननीय महाप्रबंधक महोदय ने एसोसिएशन द्वारा प्रस्तुत प्रत्येक मुद्दे को धैर्यपूर्वक सुना। राजकोट के मंडल रेल प्रबंधक गिरिराज कुमार मीना की उपस्थिति में उन्होंने संबंधित रेल अधिकारियों को इन समस्याओं के शीघ्र और उचित निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

यह मुलाकात एसोसिएशन के लिए सकारात्मक और महत्वपूर्ण रही। इससे रेल कर्मचारियों की लंबित समस्याओं के समाधान की दिशा में नई उम्मीद जगी है।

इस मौके पर एसोसिएशन की ओर से राजेश पासवान, मनोज कुमार मीना, रामकेश मीना, सुरेश मीना, विजेंद्र मीना और ललित वाजा भी उपस्थित रहे।

अंत में एसोसिएशन ने माननीय महाप्रबंधक महोदय का हार्दिक आभार और धन्यवाद व्यक्त किया। एसोसिएशन ने आशा जताई है कि महाप्रबंधक महोदय के सकारात्मक रुख से रेल कर्मचारियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा और कर्मचारी हितों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जल्द कार्रवाई सुनिश्चित होगी।

Rashmi Repoter
Author: Rashmi Repoter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर