Explore

Search

November 26, 2026 8:36 pm

80 KM की रफ्तार से अकवान की दस्तक, शुरू हुआ लैंडफॉल, अगले दो घंटे तक जारी रहेगा तूफानी दौर

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

Cyclone Akvan Update: बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान अकवान ने ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में दस्तक दे दी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, चक्रवात का लैंडफॉल शुरू हो चुका है। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है, जबकि हवा के झोंकों की गति 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

ओडिशा-आंध्र प्रदेश के तटों पर लैंडफॉल शुरू

मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात अकवान उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। इसका असर उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तटीय इलाकों में देखने को मिल रहा है। तूफान का लैंडफॉल गोपालपुर के आसपास होने की संभावना है। IMD के ताजा अपडेट के मुताबिक, लैंडफॉल की प्रक्रिया करीब तीन घंटे तक जारी रह सकती है।

90 KM तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार

चक्रवात अकवान के दौरान अधिकतम निरंतर हवा की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे रहने का अनुमान है। वहीं, तेज झोंकों के साथ इसकी गति 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। तटीय इलाकों में तेज हवाओं और बारिश के कारण लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

प्रशासन अलर्ट, लोगों से सावधानी बरतने की अपील

ओडिशा और आंध्र प्रदेश के प्रभावित इलाकों में प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। वहीं, निचले और संवेदनशील तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों से मौसम विभाग और प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

फिलहाल चक्रवात अकवान पर मौसम विभाग लगातार नजर बनाए हुए है। आने वाले घंटों में तूफान की स्थिति और उसके प्रभाव को लेकर नए अपडेट जारी किए जा सकते हैं।

Rashmi Repoter
Author: Rashmi Repoter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर