Explore

Search

November 29, 2026 11:38 pm

पोलैंड की महिला 10 साल बाद आई भारत, UPI से लेकर वंदे भारत तक देखकर हैरान, कहा- देश ने कर दिया कमाल

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

नई दिल्ली। पोलैंड की रहने वाली डोमिनिका पातालास-कलरा (Dominika Patalas-Kalra) करीब 10 साल बाद भारत लौटीं तो यहां हुए बदलाव देखकर वे हैरान रह गईं। दिल्ली में मॉडल के तौर पर काम करने वाली डोमिनिका ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि पिछले एक दशक में भारत कितना बदल गया है। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

डोमिनिका ने सबसे पहले डिजिटल पेमेंट की बात की। उन्होंने बताया कि 10 साल पहले ज्यादातर जगहों पर कैश से ही लेन-देन होता था। लोग खरीदारी के लिए नकदी साथ रखते थे। लेकिन अब छोटी दुकानों से लेकर बड़े शोरूम तक हर जगह क्यूआर कोड नजर आते हैं। लोग मोबाइल से स्कैन करके यूपीआई के जरिए कुछ सेकंड में पेमेंट कर देते हैं। उनके मुताबिक, भारत में डिजिटल पेमेंट का इस्तेमाल बहुत बढ़ गया है।

एयरपोर्ट, सड़कें और मेट्रो में बड़ा बदलाव

डोमिनिका ने एयरपोर्ट और हवाई सफर में आए बदलावों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अब पोलैंड से भारत आने के लिए करीब 7 घंटे का सीधा फ्लाइट उपलब्ध है, जबकि पहले कई बार दूसरे देशों से होकर आना पड़ता था। सड़कों और हाईवे में भी भारी सुधार हुआ है। दिल्ली से देहरादून का सफर अब करीब 3 घंटे में पूरा हो जाता है, जो पहले काफी समय लेता था।

मेट्रो नेटवर्क के विस्तार ने भी उन्हें प्रभावित किया। उन्होंने दिल्ली-मेरठ रूट का उदाहरण देते हुए बताया कि अब यह सफर करीब 50 मिनट में पूरा किया जा सकता है। इसके अलावा वंदे भारत जैसी आधुनिक ट्रेनों और तेजी से बढ़ते ऐप्स का भी उन्होंने जिक्र किया।

ऑनलाइन डिलीवरी ने बदली जिंदगी

डोमिनिका ने ऑनलाइन शॉपिंग और डिलीवरी सेवाओं की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि 10 साल पहले जरूरत का सामान खरीदने के लिए खुद दुकान जाना पड़ता था। अब मोबाइल पर ऑर्डर करने के कुछ ही मिनटों में सामान घर पहुंच जाता है। कई चीजें तो सिर्फ 5 मिनट में दरवाजे पर मिल जाती हैं।

वीडियो के आखिर में डोमिनिका ने कहा, “भारत बहुत तेजी से बदल रहा है। मैं सोच रही हूं कि अगले 10 सालों में भारत कैसा दिखाई देगा।”

सोशल मीडिया पर चर्चा

उनके वीडियो पर लोगों ने खूब प्रतिक्रिया दी। कई यूजर्स ने कहा कि जब विदेशी लोग भी भारत में हुए बदलाव देख पा रहे हैं, तो देश में रहने वाले कुछ लोग इन्हें क्यों नहीं मानते। अमेरिका में रहने वाले एक भारतीय ने भी बताया कि भारत आने पर उन्हें 5G इंटरनेट, डिजिटल पेमेंट और तेज डिलीवरी सेवाएं अच्छी लगीं।

डोमिनिका के अनुभव से साफ है कि डिजिटल पेमेंट, मेट्रो, हाईवे, वंदे भारत और ऑनलाइन सेवाओं ने भारत की तस्वीर पिछले 10 सालों में काफी बदल दी है।

Rashmi Repoter
Author: Rashmi Repoter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर