Explore

Search

November 28, 2026 8:39 pm

Petrol-Diesel Prices Today: यहां चेक करें आपके शहर में क्या है रेट…….’पेट्रोल-डीजल की लेटेस्ट कीमतें अपडेट……

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

राष्ट्रीय तेल कंपनियों द्वारा हर रोज पेट्रोल-डीजल की कीमतें अपडेट की जाती हैं. आज यानी 19 दिसंबर, 2024 के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, शनिवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है. वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है. आइए जानते हैं, महानगरों में क्या है पेट्रोल-डीजल की कीमत.

GST Return: जमा करना हुआ मुश्किल……’जीएसटी में नए पुराने रिटर्न फार्म में उलझे व्यापारी…..

मुंबई, दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई में आज क्या है पेट्रोल का दाम?

नई दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपये प्रति लीटर है. मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.44 रुपये है. कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 104.95 रुपये प्रति लीटर है. वहीं, चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 101.03 रुपये प्रति लीटर है.

यहां चेक करें पेट्रोल की कीमत

आज क्या है डीजल का दाम?

देश की राजधानी नई दिल्ली में आज डीजल की कीमत 87.67 रुपये है. वहीं, मुंबई में डीजल की कीमत 89.97 रुपये है. कोलकाता में डीजल की कीमत 91.76 रुपये प्रति लीटर है और चेन्नई में डीजल के दाम 92.61 रुपये प्रति लीटर है.

यहां चेक करें डीजल के रेट

हर दिन सुबह 6 बजे अपडेट होती है पेट्रोल-डीजल की कीमत

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं. भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं. इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं.

SMS से ऐसे चेक करें अपने शहर में तेल का रेट

बता दें कि राज्य स्तर पर पेट्रोल पर लगने वाले टैक्स की वजह से अलग-अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें भी अलग होती हैं. आप अपने फोन से SMS के जरिए भी रोज भारत के प्रमुख शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा.

DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आज फोकस में

जिले की 22 पंचायत समितियों में उपप्रधान पद के निर्वाचन परिणाम घोषित कांग्रेस के 15, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के 5 एवं भाजपा के 2 प्रत्याशी उपप्रधान पद पर निर्वाचित आंधी एवं शाहपुरा में निर्विरोध निर्वाचन, शेष 20 पंचायत समितियों में मतदान से हुआ निर्वाचन

Read More »
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर