Explore

Search

June 14, 2026 6:03 pm

JDA द्वारा आज की कार्यवाही 08 Feb 2025

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

1. जोन-12 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम बोयतावाला, जिला जयपुर में करीब 03 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर ‘‘प्रेम नगर’’ के नाम से विगत दिवसों में मौका पाकर रातों-रात बनाई गई ग्रेवल सडकें, प्लॉटों की बाउण्ड्रीवाल व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होते ही प्रारंभिक स्तर पर ही ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया।

2. जोन-12 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम सरना चौड़ जिला जयपुर में करीब 04 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर  ‘‘नन्द विहार फार्म हाउस योजना’’ के नाम से विगत दिवसों में मौका पाकर रातों-रात बनाई गई  ग्रेवल सडक, सीमेन्ट के ब्लॉक, पत्थरों  की बाउण्ड्रीवाल निर्माणाधीन ढ़ाँचे व अन्य अवैध निर्माण कर अवैध फार्म हाउस योजना बसाने की सूचना प्राप्त होते ही प्रारंभिक स्तर पर ही ध्वस्त किया जाकर अवैध फार्म हाउस योजना बसाने के प्रयास को विफल किया गया।

3. जोन-12 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम माचवां से सबरामपुरा रोड़, सुशांत सिटी के पास, पावर हाउस के सामने, जिला जयपुर में निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के व्यावसायिक प्रयोजनार्थ निर्माणाधीन 02 दुकानों  की बाउण्ड्रीवाल व अन्य अवैध निर्माण किये जाने की सूचना प्राप्त होने पर आज जोन-12 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मषीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया गया।

4. जोन-12 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित कालवाड़ रोड़ वैद्यजी का चौराहा कालरा की ढ़ाणी में कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के व्यावसायिक प्रयोजनार्थ निर्माणाधीन 13 अवैध दुकानों के लिए बाउण्ड्रीवाल का  निर्माण किये जाने की सूचना प्राप्त होने पर आज जोन-12 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मषीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया गया।

5. जोन-पी.आर.एन.(नोर्थ) के क्षेत्राधिकार में अवस्थित बजरी मण्डी रोड़ पर हाईटेंशन लाईन के नीचे अवैध रूप से बाउण्ड्रीवाल का अवैध निर्माण किये जाने की सूचना प्राप्त होने पर आज जोन-पी.आर.एन.(नोर्थ) के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मषीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त कर हटवाया गया।

उक्त कार्यवाहियां मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन आदर्श चौधरी के पर्यवेक्षण में उपनियंत्रक प्रवर्तन-तृतीय, प्रवर्तन अधिकारी जोन-12, पी.आर.एन.(नोर्थ) तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते, लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।
प्रवर्तन प्रकोष्ठ जविप्रा द्वारा वर्ष 2024 में 383 व वर्ष 2025 में 47 आज तक कुल 430 नवीन अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कर अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयासों को विफल किया गया।

Sanjeevni Today
Author: Sanjeevni Today

Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आज फोकस में

IND A और SL A के बीच पिछले मुकाबले में मिली हार के बाद अब भारतीय टीम (India A) की प्लेइंग इलेवन में बड़े बदलाव की संभावना जताई जा रही है। टीम मैनेजमेंट आगामी मैच में संतुलन सुधारने और कमजोरियों को दूर करने के लिए कुछ अहम फैसले ले सकता है। सूत्रों के मुताबिक, पिछले मैच में बल्लेबाजी क्रम और गेंदबाजी दोनों ही विभागों में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं होने के कारण चयनकर्ताओं ने टीम संयोजन पर फिर से विचार शुरू कर दिया है। खासकर मिडिल ऑर्डर और डेथ ओवर गेंदबाजी में सुधार को प्राथमिकता दी जा रही है। इस बीच युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। अपनी आक्रामक और निडर बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाने वाले वैभव से एक बड़ी पारी की उम्मीद की जा रही है। टीम प्रबंधन का मानना है कि अगर उन्हें एक बार फिर मौका मिलता है तो वह अपनी बल्लेबाजी से मैच का रुख पलट सकते हैं। पिछले मुकाबले में कुछ खिलाड़ियों के साधारण प्रदर्शन के बाद India A की संभावित प्लेइंग इलेवन में 2 से 3 बदलाव देखने को मिल सकते हैं। ओपनिंग और मिडिल ऑर्डर में नए संयोजन आजमाए जा सकते हैं, जबकि गेंदबाजी आक्रमण में भी नई रणनीति पर काम चल रहा है। क्रिकेट विशेषज्ञों का कहना है कि यह मुकाबला भारतीय टीम के लिए केवल वापसी का मौका नहीं है, बल्कि बेंच स्ट्रेंथ को परखने और भविष्य की तैयारियों को मजबूत करने का भी अहम अवसर है। वहीं श्रीलंका ए की टीम भी जीत की लय को बरकरार रखने के इरादे से मैदान में उतरेगी। अब देखना होगा कि क्या India A इन संभावित बदलावों के साथ बेहतर प्रदर्शन कर पाती है और क्या वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर अपने बल्ले से तहलका मचाने में सफल होते हैं।

Read More »
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर