Explore

Search

March 2, 2026 9:22 pm

लेटेस्ट न्यूज़

ये भारतीय अफसर तो UNSC में ही पाकिस्तान को रगड़ेगा!

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

कश्मीर के पहलगाम में हालिया आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव फिर एक बार चरम पर पहुंच गया है. अब इसी मुद्दे पर आज यानी 5 मई को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में बंद कमरे में अहम बैठक होने जा रही है. इस बैठक में भारत की तरफ से जो अफसर पाकिस्तान की एक-एक बात का करारा जवाब देगा, उसका नाम है परवतनेनी हरीश, जो भारत की तरफ से यूनाइटेड नेशन्स के स्थायी प्रतिनिधि हैं.

हर बीमारी पर पड़ेगा भारी: इम्यूनिटी हो कम, स्ट्रेस करे परेशान, वजन हो ज्यादा तो डाइट में शामिल करें यह पावरफुल नीला फल……

UNSC में भारत की तरफ से कौन बोलेगा?

भारत की ओर से इस बेहद अहम बैठक में आवाज बुलंद करेंगे परवतनेनी हरीश. वे 1 सितंबर 2024 को भारत के स्थायी प्रतिनिधि नियुक्त हुए थे. इससे पहले वे जर्मनी और वियतनाम में भारत के राजदूत रह चुके हैं. पढ़ाई की बात करें तो हरीश हैदराबाद के उस्मानिया यूनिवर्सिटी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में गोल्ड मेडलिस्ट हैं और उन्होंने IIM कोलकाता से भी पढ़ाई की है. साथ ही, उन्होंने काहिरा की यूनिवर्सिटी से अरबी भाषा में डिस्टिंक्शन के साथ कोर्स भी किया है.

पाकिस्तान क्या करेगा इस मीटिंग में?

बैठक से पहले पाकिस्तान ने एलान किया है कि वो UNSC को भारत की कथित आक्रामक कार्रवाइयों और भड़काऊ बयानों के बारे में बताएगा. पाकिस्तान खासतौर पर सिंधु जल संधि को लेकर भारत की कार्रवाई को उठाएगा और दावा करेगा कि नई दिल्ली की हरकतें क्षेत्रीय शांति को खतरे में डाल रही हैं.

भारत पहले ही दिखा चुका है पाकिस्तान को आईना

ये पहली बार नहीं है जब हरीश ने पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मंच पर घेरा हो. इससे पहले एक खुली बहस के दौरान जब पाकिस्तान ने कश्मीर का मुद्दा उठाया था, तब हरीश ने दो टूक कह दिया था, जम्मू-कश्मीर था, है और हमेशा भारत का हिस्सा रहेगा. पाकिस्तान इस पर जबरन कब्जा जमाए बैठा है और उसे खाली करना ही होगा. हरीश की इस सख्त प्रतिक्रिया ने पाकिस्तान की बोलती बंद कर दी थी.

UNSC की क्या है भूमिका?

UNSC ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की थी, जिसमें 26 आम नागरिक मारे गए थे. अब इस हमले के बाद भारत और पाकिस्तान की तनातनी फिर से वैश्विक मंच पर चर्चा का विषय बन गई है. अब देखना ये है कि UNSC की इस मीटिंग में भारत कैसे पाकिस्तान के झूठ और चालबाजियों की पोल खोलता है.

DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर