Explore

Search

November 5, 2026 12:30 pm

जिला पत्रकार संघ का सम्मेलन आयोजित , चुनावों सहित कई मुद्दों पर बनी सहमति ।

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

सुरेन्द्र सिंह चांदेसरा

जिला पत्रकार संघ बालोतरा का सम्मेलन स्थानीय आधार क्लासेज में आयोजित हुआ जिसमें पत्रकारिता के हितों की रक्षार्थ आवश्यक कदम उठाने तथा जल्द ही संघ के चुनाव करने पर सर्व सहमति से निर्णय लिया गया ।

उल्लेखनीय है कि बालोतरा जिला पत्रकार संघ का सम्मेलन आयोजित हुआ जिसमें संस्था रजिस्ट्रेशन तथा संघ के चुनावों को लेकर कई मुद्दों पर गहन विचार विमर्श किया गया । यह भी निर्णय लिया गया कि आगामी तय तिथि को चुनाव प्रक्रिया में वे पत्रकार साथी ही भाग ले सकेंगे जिन्होंने अपना रजिस्ट्रेशन करवा लिया है । आज ही 20 सदस्यों ने सदस्यता शुल्क जमा करवाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवा दिया है , शेष वंचित तथा इच्छुक साथी 7 फरवरी तक निर्धारित शुल्क जमा करवाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे , तदुपरांत चुनाव होंगे । संघ के चुनाव केवल जिला स्तर पर ही होंगे , उपखंड स्तर पर जिलाध्यक्ष कार्यकारिणी बनाएंगे । पत्रकारों के हितों की रक्षार्थ जिला पत्रकार संघ हमेशा दृढ़ संकल्पित रहेगा । इस सम्मेलन में राणीदान रावल, चेतन शर्मा , ओमप्रकाश सोनी , बाबूलाल भेड़ाना , रामलाल बोराणा मुकेश राठौड़ , सुरेंद्र सिंह चांदेसरा , खिंयाराम पालीवाल सहित दर्जनों पत्रकार साथी सम्मेलन में उपस्थित रहे । अतिशीघ्र चुनावों को लेकर विस्तृत रूपरेखा बनाकर चुनाव संपन्न करवाए जाएंगे ।।

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर