Explore

Search

May 10, 2026 7:22 pm

बैंक वाला महा चोर मैनेजर , कर दिया ऐसा कांड कि 90 बैंक खाते आ गए रडार पर…

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

नोएडा : उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में थाना सेक्टर-24 क्षेत्र के सेक्टर 22 स्थित साउथ इंडियन बैंक में करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है. साथ ही 90 बैंक खातों से लेन-देन पर रोक लगाई गई है.

थाना सेक्टर 24 के प्रभारी निरीक्षक विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि बैंक के उप महाप्रबंधक (क्षेत्रीय) रैनजीत आर नायक ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने पिछले कुछ दिनों से सेक्टर-22 स्थित शाखा से गड़बड़ी की शिकायत मिलने का आरोप लगाया था.

श्रीवास्तव ने बताया कि शिकायत की जांच कराने पर पता चला कि सहायक बैंक प्रबंधक ने सेक्टर-48 स्थित ‘एसोसिएट इलेक्ट्रॉनिक्स रिसर्च फाउंडेशन’ नामक कंपनी के खाते से 28.07 करोड़ रुपये अपनी पत्नी और मां समेत अन्य के खातों में स्थानांतरित कर कंपनी व बैंक के साथ कथित धोखाधड़ी की है.

उन्होंने बताया कि इस मामले में ‘एसोसिएट इलेक्ट्रॉनिक्स रिसर्च फाउंडेशन’ के पदाधिकारियों ने तीन, चार और छह दिसंबर को ईमेल के जरिए शिकायत दर्ज कराई थी और कंपनी के खाते से बिना अनुमति व जानकारी के रुपये स्थानांतरित करने के आरोप लगाए थे.

पुलिस उपायुक्त हरीश चंदर ने बताया कि इस मामले में 90 बैंक खातों से लेन-देन पर रोक लगाई गई है. उन्होंने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस दल संभावित स्थानों पर छापे मार रहा है.

Sanjeevni Today
Author: Sanjeevni Today

Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर