Explore

Search
Close this search box.

Search

July 27, 2024 5:44 am

Our Social Media:

लेटेस्ट न्यूज़

रूस ने यूक्रेन के खिलाफ खोला नया मोर्चा: विक्ट्री डे के बाद, 3000 लोग निकाले गए , पुतिन ने खारकीव पर किया हमला…..

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

9 मई को रूस ने विक्ट्री डे मनाया। इसके बाद उसने 10 मई को यूक्रेन पर हमले तेज कर दिए हैं। रूसी सेना ने उत्तरी यूक्रेन के अंदर दो सीमा पार हमले किए हैं। यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने इसे जवाबी कार्रवाई की नई लहर कहा है। CNN ने यूक्रेनी सूत्र की रिपोर्ट में कहा कि रूसी सैनिक वोवचांस्क शहर की ओर कम से कम एक किलोमीटर तक घुस आए। रूस ने 10 किमी अंदर जाकर एक बफर जोन बनाया है, ताकि युद्ध के दौरान रूसी इलाकों को सुरक्षित रखा जा सके। एक अन्य सूत्र ने कहा कि वोवचांस्क शहर से 75 किमी दूर क्रास्ने गांव में भी 5 किमी तक सेना घुस आई। चार रूसी बटालियन के करीब 2000 सैनिकों ने हमला बोला। हालांकि क्रास्ने में हुए हमले की ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

रूस ने यूक्रेन के उत्तर-पूर्व शहर वोवचांस्क पर तोप के गोले और रॉकेट से हमला करने के साथ ही निर्देशित हवाई हमले किये। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। क्षेत्रीय गवर्नर ओलेह सिनीहुबोव ने कहा कि रात के समय गोलाबारी से खारकीव क्षेत्र में और रूसी सीमा से पांच किलोमीटर से कम दूरी पर स्थित वोवचांस्क को निशाना बनाया गया। इस हमले के बाद अधिकारियों ने लगभग 3,000 लोगों को वहां से निकालने की प्रक्रिया शुरू की। यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि तड़के रूसी सेना ने वोवचांस्क के पास यूक्रेनी सुरक्षा को भेदने की कोशिश की। उसने कहा कि हमले को रोकने के लिए आरक्षित इकाइयों को तैनात किया गया था।

हमले के बारे में जानता था यूक्रेन
विश्लेषकों ने कहा कि यह हमला एक ‘बफर जोन’ बनाने के रूसी प्रयास की शुरुआत का प्रतीक हो सकता है जिसे राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बेलगोरोड और अन्य रूसी सीमा क्षेत्रों पर लगातार यूक्रेनी हमलों को रोकने के लिए इस साल की शुरुआत में बनाने का संकल्प लिया था। यूक्रेन ने पहले कहा था कि उसे पता है कि रूस खारकीव और सुमी क्षेत्रों के करीब उत्तर पूर्व सीमा पर हजारों सैनिकों को इकट्ठा कर रहा है। यूक्रेनी खुफिया अधिकारियों ने कहा कि क्रेमलिन की सेना ने पूर्वी यूक्रेन में हालिया जमीनी हमला किया है, उन्हें उम्मीद है कि क्रेमलिन की सेना उत्तर पूर्व में भी हमला करेगी।

Vitamin D: इन फूड आइटम्स में मिलेगा धूप से ज्यादा Vitamin D, हड्डियां बनेगी अंदर से ठोस

क्या करना चाहता है रूस

हालांकि रूस संभवतः यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव पर कब्जा नहीं कर सकता, लेकिन वह यूक्रेन को इस क्षेत्र में और अधिक सैनिक भेजने के लिए मजबूर कर सकता है, जिससे अन्य क्षेत्र हमले के प्रति अधिक संवेदनशील हो जाएंगे। इसके अलावा, यूक्रेनी अधिकारियों को नागरिकों को निकालने के लिए मजबूर करने से व्यवधान पैदा होने और संसाधन बंटने की आशंका है। वोवचांस्क प्रशासन के प्रमुख तमाज हम्बरिश्विली ने यूक्रेन के ह्रोमादस्के रेडियो को बताया, ‘अब पूरा शहर भारी गोलाबारी की चपेट में है, यहां रहना सुरक्षित नहीं है।’ यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रूस के खिलाफ लड़ाई दोपहर तक जारी रही।

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Comment

Digitalconvey.com digitalgriot.com buzzopen.com buzz4ai.com marketmystique.com

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर