Explore

Search

October 21, 2026 7:22 pm

लेटेस्ट न्यूज़

रामगोपाल वर्मा की नई क्राइम थ्रिलर ‘पुलिस कंपनी’ की रिलीज डेट का एलान, पहले पोस्टर ने बढ़ाया सस्पेंस

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

लम्बे समय बाद बॉलीवुड के बेहतरीन निर्देशकों में शुमार रामगोपाल वर्मा सक्रिय नजर आ रहे हैं। वर्मा अपनी अगली फिल्म ‘पुलिस कंपनी’ को लेकर काफी चर्चा में हैं, जिसका निर्माण वे टी सीरीज के साथ मिलकर कर रहे हैं। ‘पुलिस कम्पनी’ में हर्षवर्धन राणे मुख्य भूमिका में हैं, जो मुंबई के चर्चित एनकाउंटर स्पेशलिस्ट दया नायक की भूमिका निभाते नजर आएंगे। हाल ही में इस फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया गया है, जिसमें उसकी प्रदर्शन तिथि की घोषणा की गई है। सच्ची घटनाओं से प्रेरित यह फिल्म मुंबई में अंडरवर्ल्ड के खिलाफ पुलिस की लड़ाई के सबसे हिंसक दौर को फिर से पर्दे पर जीवंत करेगी।

भूषण कुमार की टी-सीरीज और राम गोपाल वर्मा की क्रत्रङ्क कंपनी प्रोडक्शन के सहयोग से बनी इस फिल्म का निर्देशन राम गोपाल वर्मा ने किया है। ‘पुलिस कंपनी’ दर्शकों को कल्ट क्राइम ड्रामा ‘कंपनी’ की दुनिया के दूसरे पहलू से रूबरू कराएगी। गौरतलब है कि यह फिल्म आगामी वर्ष 4 जून को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।

जारी किए गए पहले पोस्टर में चार पुलिस अधिकारी बारिश से भीगी मुंबई की एक संकरी सडक़ पर चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। अंधेरा माहौल, पुरानी इमारतें, मंद रोशनी और गीली सडक़ पर पड़े हथियार एक तनावपूर्ण क्राइम थ्रिलर का वातावरण बनाते हैं।

पोस्टर में फिल्म का शीर्षक लाल रंग के मोटे अक्षरों में लिखा है और टैगलाइन है, ‘यह डी कंपनी से भी ज्यादा खतरनाक है’। पोस्टर के निचले भाग में बताया गया है कि 1997 से 2004 के बीच 319 गैंगस्टरों को मार गिराया गया था।

पोस्ट साझा करते हुए वर्मा ने लिखा, ‘हिंसा करना ही उनकी योग्यता है। डर फैलाना ही उनका तरीका है। अपराधियों का पीछा करना ही उनका काम है और वे एफआईआर दर्ज नहीं कराते। वे बस मामला बंद करने के लिए हत्या कर देते हैं’। फिल्म निर्माता ने इस बल की तुलना डी कंपनी से करते हुए कहा कि इसके सदस्य गिरोह के कर्मचारियों से भी ज्यादा खतरनाक हैं। फिल्म में हर्षवर्धन राणे, फरदीन खान, फातिमा सना शेख, परेश रावल, सौरभ शुक्ला, मकरंद देशपांडे और अश्विनी कालसेकर समेत कई दिग्गज कलाकार नजर आएंगे।

वास्तविक घटनाओं और असल जिंदगी के किरदारों से प्रेरित ‘पुलिस कंपनी’ उन असाधारण परिस्थितियों की कहानी बयां करती है, जिनके चलते करीब 300 गैंगस्टरों का सफाया हुआ। फिल्म का निर्देशन राम गोपाल वर्मा ने किया है, जबकि इसके निर्माता भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और राम गोपाल वर्मा हैं।

ज्ञातव्य है कि यह फिल्म लंबे समय से चर्चा में हैं। इस फिल्म के लिए हर्षवर्धन राणे ने खूब मेहनत की है और अपने शरीर पर काम किया है। ‘पुलिस कंपनी’ में राणे एक अलग अवतार में नजर आने वाले हैं। अभिनेता ने समय-समय पर अपने लुक और मेहनत को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। साथ ही फिल्म से जुड़ी कई अपडेट भी अपने फैंस को लगातार दी है।

 

Rajesh Bhagtani
Author: Rajesh Bhagtani

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर