Explore

Search

October 21, 2026 7:24 pm

लेटेस्ट न्यूज़

IPL 2027: अमित मिश्रा बने दिल्ली कैपिटल्स के नए स्पिन बॉलिंग कोच, पुरानी टीम में हुई घर वापसी

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने अपने कोचिंग स्टाफ को और मजबूत कर लिया है। सौरव गांगुली, युवराज सिंह और चमिंडा वास के बाद अब पूर्व भारतीय लेग-स्पिनर अमित मिश्रा को टीम का नया स्पिन-बॉलिंग कोच नियुक्त किया गया है।

43 साल के अमित मिश्रा अपने आईपीएल करियर की शुरुआत करने वाली इसी फ्रेंचाइजी में अब एक नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी। अमित मिश्रा ने एक वीडियो में कहा कि वे दिल्ली के फैंस को वह खुशी दिलाने की पूरी कोशिश करेंगे जिसका वे लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम साल 2026 में छठे स्थान पर रही थी और उसने अभी तक एक भी आईपीएल खिताब नहीं जीता है।

अमित मिश्रा का शानदार आईपीएल करियर
साल 2008 में अपने आईपीएल डेब्यू मैच में ही 5 विकेट चटकाकर सुर्खियां बटोरने वाले अमित मिश्रा ने उसी मैच में अपनी पहली हैट्रिक भी ली थी। इसके बाद उन्होंने 2011 और 2013 में भी हैट्रिक लेकर इतिहास रचा। घरेलू क्रिकेट में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करने वाले मिश्रा के नाम आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा हैट्रिक लेने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने 2008 से 2024 के बीच (2022 को छोडक़र) लगातार आईपीएल खेला और दिल्ली डेयरडेविल्स (अब कैपिटल्स), डेक्कन चार्जर्स, सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स जैसी टीमों का हिस्सा रहे।

मिश्रा ने अपना आखिरी आईपीएल मैच 2024 में एलएसजी (रुस्त्र) के लिए खेला था। अपने शानदार आईपीएल करियर में उन्होंने 162 मैचों में 174 विकेट झटके और उनकी इकॉनमी रेट 7.37 रही। वहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उन्होंने 2003 से 2017 के बीच भारत के लिए 22 टेस्ट, 36 वनडे और 10 टी20 मैच खेले हैं।

दिल्ली कैपिटल्स का कोचिंग स्टाफ:

हेड कोच: सौरव गांगुली

बैटिंग कोच: युवराज सिंह

फास्ट बॉलिंग कोच: चमिंडा वास

स्पिन बॉलिंग कोच: अमित मिश्रा

Rajesh Bhagtani
Author: Rajesh Bhagtani

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर