Explore

Search

October 28, 2025 9:42 pm

पढ़ें ताजा अपडेट: बहन गौरवी और पिता नरेंद्र सिंह भी थे साथ; राजस्थान की डिप्टी सीएम दीया कुमारी के बेटे पद्मनाभ लंदन में कार एक्सीडेंट…..

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

राजस्थान के पूर्व जयपुर राजपरिवार के सदस्य और डिप्टी सीएम दिया कुमारी के बेटे पद्मनाभ सिंह का लंदन में एक्सीडेंट हो गया है। पद्मनाभ सिंह अपने पिता नरेंद्र सिंह और बहन गौरवी कुमारी के साथ छुट्टियां बिताने के लिए पिछले कुछ दिनों से लंदन गए हुए हैं। लंदन में हुए एक कार एक्सीडेंट में पद्मनाभ सिंह घायल हो गए। कार में पद्मनाभ सिंह के साथ पिता नरेंद्र सिंह और बहन गौरवी भी थीं। हादसे में पद्मनाभ सिंह को चोट लगी लेकिन नरेंद्र सिंह और गौरवी सुरक्षित हैं। लंदन के एक अस्पताल में पद्मनाभ सिंह की सर्जरी कराई गई है। बेटे से मिलने के लिए दिया कुमारी भी लंदन पहुंच गई हैं।

सर्जरी के बाद ठीक हैं पद्मनाभ सिंह

हादसा कुछ दिन पहले हुआ था लेकिन इसकी जानकारी किसी को नहीं दी गई। दिया कुमारी ने भी इस हादसे की जानकारी साझा नहीं की और वे अपने बेटे से मिलने के लिए लंदन गई। सब यह जानते हैं कि पिछले पांच छह दिन से डिप्टी सीएम दिया कुमारी सचिवालय नहीं पहुंचीं है। मुख्यमंत्री के अध्यक्षता में हो.

नहीं बढ़ेगा शुगर लेवल: डायबिटीज हो गई है तो इन तीन चीजों से करें परहेज….

जाने माने पोलो खिलाड़ी हैं पद्मनाभ सिंह

पूर्व राजपरिवार सदस्य पद्मनाभ सिंह जाने माने पोलो खिलाड़ी हैं। उन्होंने पोलो खिलाड़ी के रूप में अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2015 में लंदन से की थी। वे लंदन के विंडसर में गाड्‌र्स पोलो क्लब के सदस्य बने थे। बाद में उन्होंने 2017 में हर्लिंगम पार्क की ऐतिहासिक यात्रा में भारतीय नेशनल टीम की कमान संभाली थी। पद्मनाभ से पहले उनके नाना भवानी सिंह भी भारतीय टीम का नेतृत्व कर चुके हैं। हाल ही में पद्मनाभ अपनी बहन गौरवी के साथ स्कॉटलैंड के ड्रमंड कैसल में हुए डियोर क्रूज शो में शामिल हुए थे। वहां के कुछ फोटोग्राफ उन्होंने अपने सोशल मीडिया पेज पर भी शेयर किए थे।

ने वाली बैठकों से भी दिया कुमारी शामिल नहीं हो पा रही हैं। अब यह जानकारी सामने आई हैं कि वे राजस्थान में नहीं बल्कि लंदन गई है। लंदन के अस्पताल में पद्मनाभ सिंह की सर्जरी हुई है और अब वे ठीक हैं। उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।

 

DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर