Explore

Search

October 31, 2026 6:47 am

गांव बालेरा में राजगुरू वंश कुलदेवी कूबड़ माताजी मंदिर पर होगा वार्षिक पाटोत्सव व प्रतिभावान विद्यार्थियों को किया जाएगा सम्मानित ।।

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

बाड़मेर ब्यूरो/सुरेन्द्र सिंह चांदेसरा

बाड़मेर मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर स्तिथ गाव बालेरा में राजगुरू वंश की कुलदेवी श्री कूबड़ माता मंदिर पर दो दिवसीय वार्षिक पाटोउत्सव मेला एवं प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मान समारोह सोमवार को आयोजित किया जाएगा जिसमें ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष हड़वंत सिंह राजपुरोहित ने बताया हैं कि दो दिवसीय आयोजन में ब्रह्मधाम गादी पति संत श्री तुलसाराम जी महाराज एवं महंत निर्मल दास जी महाराज एवं संतों के सानिध्य में सोमवार प्रात 11:00 बजे प्रतिभावन विद्यार्थी सम्मान समारोह होगा समारोह में अतिथि पंकज कुमार प्रांत प्रचार प्रमुख जोधपुर, डॉ गजे सिंह निंबोल सुमेर सिंह कनोडीया पूर्व उपाध्यक्ष गौ सेवा आयोग राजस्थान सरकार , राहुल राजपुरोहित छात्र संघ अध्यक्ष हिंदू कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय,बलवंतराज अनखोल ,नरपत सिंह बिशुकला अधिशासी अभियंता नगर पालिका सुमेरपुर, गोपाल सिंह भंवरिया माधव कॉलेज बाड़मेर, डॉ गणपत सिंह फ़ोगेरा, प्रेम सिंह राजपुरोहित लंगेरा होंगे रात्रि में जागरण एवं चंडावे की बोलियां 8:30 से होगी मंगलवार सुबह शांति यज्ञ व ध्वजारोहन एवं महा प्रसादी होगी हनुमान सिंह बालेरा ने बताया हैं कि इस वार्षिक पाटोउत्सव में राजगुरु श्रद्धालु दर्शन के लिए बालेरा आएंगे रात्रि में भजन संध्या होगी जिसमें भजन गायक गुलाब सिंह राजपुरोहित बालेरा, रणवीर सिंह राठौड़ एव रविंद्र सिंह राजपुरोहित लंगेरा द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी ।

यह जानकारी मंदिर के कार्यकर्ता हनुमान सिंह राजपुरोहित बालेरा द्वारा साझा की गई।।

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर