Explore

Search
Close this search box.

Search

July 27, 2024 12:58 pm

Our Social Media:

लेटेस्ट न्यूज़

Rajasthan New Cabinet: नए मंत्रियों के लिए सज चुकी है गाड़ियां, अब किसकी ललाट पर लगेगा मंत्री बनने का तिलक?

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

जयपुर: राजस्थान में 27 दिन के बाद आखिर नए मंत्रिमंडल का गठन होने जा रहा है। नए मंत्रिमंडल के चेहरों को लेकर शुक्रवार रात दिल्ली में पार्टी हाई कमान ने हरी झंडी दे दी। इसके बाद अब आज शनिवार दोपहर 3:15 पर राजभवन में राज्यपाल कलराज मिश्र नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। इधर विधायकों के दिल की धड़कन बढ़ चुकी हैं। विधायकों में बेचैनी बढ़ी हुई है, किसका नाम आएगा, किसका नहीं? उधर, नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण को लेकर अब तैयारी युद्ध स्तर पर शुरू हो गई हैं। नए मंत्रियों के लिए उनकी गाड़ियां सजना शुरू हो गई हैं। इसके अलावा मंत्रियों के वाहन चालक और सुरक्षा कर्मियों को भी अलर्ट कर दिया गया है। शपथ ग्रहण से पहले सभी विधायकों को भाजपा प्रदेश कार्यालय बुलाया गया है, जहां मंत्री बनने वाले विधायकों को तिलक लगाया जाएगा।

महिला मोर्चा की कार्यकर्ता विधायकों को लगाएंगी तिलक

मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह से पहले बीजेपी ने सभी विधायकों को भाजपा मुख्यालय पर बुलाया है। जहां पर बीजेपी की परंपरा के अनुसार महिला मोर्चा की कार्यकर्ता विधायकों को तिलक लगाएंगीं। इससे पहले विधायकों को मंत्री बनने की जानकारी नहीं दे जाती है। लेकिन माना जा रहा है कि जिस भी विधायक को भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता तिलक लगाएंगे। वही मंत्री पद की शपथ लेगा। यह मंत्री बनने का संकेत माना जाता है।

नए मंत्रियों के लिए गाड़ियां सज चुकी हैं

राज भवन में शनिवार दोपहर 3:15 पर मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। इसमें बीजेपी के चयनित विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। इसको लेकर नए मंत्रियों के लिए अब गाड़ियां सजना शुरू हो गई है। मोटर गैराज विभाग में कर्मचारियों ने गाड़ियों की धुलाई कर उन्हें तैयार करना शुरू कर दिया है। इसके अलावा मंत्रियों के सुरक्षाकर्मी और अन्य स्टाफ के लिए भी कर्मचारियों को अलर्ट कर दिया है।

संभावित मंत्रियों में इनके नाम भी शामिल

शनिवार को करीब 18 से 23 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है। इनमें पुष्पेंद्र सिंह राणावत (बाली), प्रतापपुरी महाराज (पोकरण), जोगाराम पटेल (लूणी), जयदीप बिहानी (श्रीगंगानगर), सुमित गोदारा (लूणकरणसर), जवाहर सिंह बेढम (नगर), जोराराम कुमावत (सुमेरपुर), बाबा बालकनाथ (तिजारा), विश्वनाथ मेघवाल (खाजूवाला), ताराचंद जैन (उदयपुर) और बाबूलाल खराड़ी (झाड़ोल) के नाम शामिल बताए जा रहे हैं।

Sanjeevni Today
Author: Sanjeevni Today

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Comment

Digitalconvey.com digitalgriot.com buzzopen.com buzz4ai.com marketmystique.com

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर