Explore

Search

September 23, 2026 2:01 pm

लेटेस्ट न्यूज़

राधिका आप्टे का बड़ा खुलासा: एक्शन सीन में भी शर्ट उतारने का दबाव, कहा- स्क्रिप्ट में नहीं था

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

नई दिल्ली: एंथोलॉजी फिल्म ‘लस्ट स्टोरीज 3’ में नजर आ रही बेहतरीन एक्ट्रेस राधिका आप्टे ने फिल्मों में बेवजह की न्यूडिटी और इंटीमेसी पर तीखे सवाल उठाए हैं। 41 साल की एक्ट्रेस ने फिल्मों के सेट पर होने वाली ‘अजीब चीजों’ का जिक्र करते हुए अपने निजी अनुभव का भी खुलासा किया।

राधिका ने बताया कि करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने कुछ फिल्मों में न्यूड और इंटीमेट सीन दिए थे। लेकिन इसके बाद इंडस्ट्री में यह मान लिया गया कि वे आगे भी ऐसे सीन्स में असहज नहीं होंगी। हद तो तब हो गई, जब एक फिल्ममेकर ने एक एक्शन सीन में उन्हें बेवजह शर्ट उतारने को कहा। सिर्फ इसलिए कि वह चाहते थे कि यह सीन इनरवियर में शूट हो, जबकि स्क्रिप्ट में इसकी कोई डिमांड नहीं थी।

‘ये तो कर ही लेगी’ वाली सोच

राधिका आप्टे ने ‘जूम’ के साथ बातचीत में कहा कि शुरुआती फिल्मों में न्यूड सीन देने के बाद कुछ लोगों की सोच बदल गई। उन्हें लगने लगा कि एक्ट्रेस ऐसे सीन्स के लिए आसानी से मान जाएंगी। उन्होंने कहा,
“शुरुआत में मैंने चार-पांच फिल्में की थीं, जिनमें मैं पूरी तरह न्यूड थी। बहुत से लोग सोचते थे- यह तो कर ही लेगी। इसलिए मुझे उन्हें बताना पड़ता था कि सुनिए, मैं असल में ऐसा नहीं करूंगी। मैं पूछना चाहती हूं कि आप ऐसा क्यों चाहते हैं?”

एक्शन सीन में भी अजीब रिक्वेस्ट

राधिका ने एक और घटना का जिक्र किया। एक सेट पर उनसे पूछा गया कि क्या वह शर्ट के बटन लगाए बिना एक्शन सीन कर सकती हैं। जब उन्होंने कहा कि एक्शन सीन में शर्ट वैसे भी हिलेगी, तो उनसे इनरवियर में सीन करने को लेकर भी पूछा गया। उन्होंने कहा,
“मैंने पूछा- आप मुझसे क्या करवाना चाह रहे हैं?”

‘Parched’ के सीन पर भी पहले रख चुकी हैं बात

राधिका इससे पहले 2016 में फिल्म ‘Parched’ के न्यूड सीन को लेकर हुई चर्चा पर भी खुलकर बोली थीं। उन्होंने कहा था कि उन्हें इस सीन के वायरल होने से कोई निराशा नहीं हुई थी, क्योंकि वे अपने किरदार के लिए पहले से तैयार थीं।

पति का सपोर्ट

राधिका के पति ब्रिटिश म्यूजिशियन बेनेडिक्ट टेलर उनके प्रोफेशनल फैसलों में दखल नहीं देते। वे उन्हें नए अनुभव लेने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। दोनों की शादी 2012 में हुई थी और 2024 में वे पहली बार पैरेंट्स बने। उनकी एक बेटी है।

‘लस्ट स्टोरीज 3’ 18 सितंबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। राधिका अपने बेबाक अंदाज और अलग किरदारों के लिए जानी जाती हैं।

Sanjeevni Today
Author: Sanjeevni Today

Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर