Explore

Search

February 17, 2026 11:48 pm

प्रियंका गांधी: रुके नहीं; कांग्रेस के मेरे सभी साथियों को मेरा सलाम, आप प्रताड़ित हुए लेकिन आप झुके नहीं…

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर यूपी के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं का सलाम किया।  प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर यूपी के कार्यकर्ताओं का शुक्रिया अदा किया। सोशल मीडिया अकाउंट पर उन्होंने लिखा..

“यूपी कांग्रेस के मेरे सभी साथियों को मेरा सलाम। मैंने आपको धूप और धूल में कड़ी मेहनत करते हुए देखा, आप झुके नहीं, आप रुके नहीं, कठिन से कठिन दौर में आपने लड़ने की हिम्मत दिखाई। आपको प्रताड़ित किया गया, आप पर फर्जी मुक़दमे लगाये गये, जेल में डाला गया, बार-बार नज़रबंद किया गया मगर आप डरे नहीं। कई नेता डर के चले गये, आप टिके रहे।

Read More :- Business Idea:- हर दिन कमाएंगे 3000 रुपये; सबसे कमाल का बिजनेस!

मुझे गर्व है आप पर और यूपी की जागरूक जनता पर, जिसने इस देश की गहराई और सच्चाई को समझा और हमारे संविधान को बचाने का ठोस संदेश पूरे भारत को दिया। आपने आज की राजनीति में एक पुराना आदर्श फिर से स्थापित किया है- कि जनता के मुद्दे सर्वोपरि हैं, इनको नकारने की क़ीमत भारी होती है। चुनाव जनता का है, जनता ही लड़ती है, जनता ही जीतती है।”

DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर