भारत के विभिन्न राज्यों के साथ कनाडा, अमेरिका, मलेशिया, नाइजीरिया, दुबई, बांग्लादेश व नेपाल से चयनित 40 विभूतियों का होगा सम्मान …
जयपुर । समर्पण संस्था की ओर से रविवार 22 नवम्बर को वैश्विक स्तरीय 11वाँ ग्लोबल समर्पण समाज गौरव 2026 अवार्ड समारोह का आयोजन “GLORIA 2026” के रूप में किया जाएगा । समारोह जयपुर के त्रिवेणी नगर गोपालपुरा बाइपास स्थित केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के न्यू ऑडिटोरियम में प्रातः 10 से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया जाएगा ।
अवार्ड के लिए संस्था द्वारा देश विदेश से समाज सेवा, शिक्षा, कला, खेल, महिला सशक्तिकरण, आध्यात्म, पर्यावरण , चिकित्सा,सामाजिक न्याय, साहित्य , शोध व आविष्कार, पत्रकारिता, बिज़नेस, योग ,दान व क्रियेट कन्टेन्टर आदि क्षेत्रों से 15 श्रेणियों में नामांकन लेकर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 40 व्यक्तियों का चयन किया गया है । जिसमें भारत के विभिन्न राज्यों के साथ कनाडा, अमेरिका, मलेशिया, नाइजीरिया, दुबई, बांग्लादेश व नेपाल से भी प्रतिभाओं का चयन किया गया है ।

अवार्ड समारोह में मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेम चन्द बैरवा होंगे व अध्यक्षता पूर्व राज्य सभा सांसद राम कुमार वर्मा करेंगे । इसके साथ ही अतिविशिष्ट अतिथि कृषि विभाग राजस्थान के आयुक्त आईएएस नरेश कुमार गोयल होंगे ।
समारोह में विशेष आमंत्रित अतिथि डॉ. ओम प्रकाश बैरवा IAS(Retd.) व पूर्व आयुक्त कॉलेज शिक्षा , अनिल कुमार जैन IRS ( Retd.), व पूर्व प्रधान आयकर आयुक्त व डॉ. डी. आर. रेवाला IRS ( Retd.) होंगे । सेलिब्रिटी गेस्ट वर्तिका जैन होंगी । विशिष्ट अतिथि डॉ. एच सी गणेशिया (प्रसिद्ध कानूनविद व ग्लोबल चांसलर विश्व हिन्दी साहित्य परिषद ), अजय भूपेश ( अतिरिक्त मुख्य अभियंता, सार्वजनिक निर्माण विभाग), आर के अग्रवाल (वरिष्ठ समाजसेवी व मुख्य संरक्षक ,परमार्थ एवं आध्यात्मिक समिति ), गजानन्द बैरवा (सेवानिवृत्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक , सीबीआई ), जे डी माहेश्वरी , सचिन जैन होंगे ।








