Explore

Search

July 1, 2026 8:42 am

पीएम मोदी के 4 जुलाई राजस्थान दौरे की तैयारियां तेज, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने अधिकारियों को दिए अंतिम निर्देश

पीएम मोदी के 4 जुलाई
WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

 jaipur आगामी 4 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजस्थान दौरे की तैयारियों के सम्बंध में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने मंगलवार को सम्बंधित अधिकारियों की बैठक ली और आवश्यक दिशा—निर्देश दिए।

बैठक में पुलिस, गृह, ऊर्जा, माइंस एवं पेट्रोलियम, सूचना प्रौद्योगिकी, जल संसाधन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही सम्बंधित जिलों से संभागीय आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक से जुड़े। मुख्य सचिव ने अब तक की गई तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया, अधिकारियों एवं जिला प्रशासन से संवाद किया तथा प्रधानमंत्री के आगामी दौरे से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध, समन्वित एवं सुचारु रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

विभागों एवं जिला प्रशासन ने प्रस्तुत की तैयारियों की विस्तृत जानकारी—

बैठक में सभी संबंधित अधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रमों के संबंध में की गई तैयारियों की जानकारी मुख्य सचिव को दी। अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल, यातायात प्रबंधन, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, सूचना प्रौद्योगिकी, चिकित्सा, स्वच्छता तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से प्रस्तुतीकरण दिया। मुख्य सचिव ने सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखते हुए प्रत्येक व्यवस्था को अंतिम रूप देने तथा किसी भी स्तर पर शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए।

प्रधानमंत्री करेंगे पचपदरा रिफाइनरी का लोकार्पण—

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी 4 जुलाई को राजस्थान प्रवास के दौरान बालोतरा जिले के पचपदरा में रिफाइनरी का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही वे 1.01 लाख करोड़ रुपए से अधिक लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। साथ ही विभिन्न सरकारी सेवाओं में चयनित 53 हजार से अधिक अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र भी दिए जाएंगे। अधिकारियों ने इन सभी कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए की जा रही तैयारियों की जानकारी बैठक में प्रस्तुत की।

बैठक में वीसी के माध्यम से जुड़े राजस्थान के पुलिस महानिदेशक राजीव शर्मा ने बताया कि 4 जुलाई को प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे के लिए सभी सुरक्षा व्यवस्थाएं पूरी तरह सुनिश्चित कर ली गई हैं तथा सुरक्षा एजेंसियां समन्वय के साथ कार्य कर रही हैं। जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अभय कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के जोधपुर एवं बालोतरा दौरे की सभी आवश्यक तैयारियों को समय पर पूरा करने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं ताकि कार्यक्रम का सफल एवं सुचारु आयोजन सुनिश्चित किया जा सके।

Devender Singh
Author: Devender Singh

tv journalist with a 25 years of experience. Earlier worked for etv,indianews, sahara samay, bharat express etc

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर