Explore

Search
Close this search box.

Search

September 21, 2024 5:20 am

लेटेस्ट न्यूज़

केजरीवाल के इस्तीफे के बाद दिल्ली में सियासी हलचल: कौन होगा नया मुख्यमंत्री?

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

दिल्ली का नया CM कौन होगा, 10 साल बाद ये सवाल सामने आया है। वजह है अरविंद केजरीवाल का इस्तीफे का ऐलान। दिल्ली शराब नीति केस में अरविंद केजरीवाल को ED ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। 177 दिन बाद 13 सितंबर को जमानत मिली। 15 सितंबर को केजरीवाल पार्टी ऑफिस पहुंचे और बोले कि दो दिन बाद मैं इस्तीफा दे दूंगा। पार्टी दो-तीन दिन में नया मुख्यमंत्री चुनेगी।

केजरीवाल के इस्तीफे से दो सवाल उठे

1. केजरीवाल का इस्तीफा मास्टर स्ट्रोक है या मजबूरी। केजरीवाल और पार्टी के नेता कह रहे थे कि वे इस्तीफा नहीं देंगे, जेल से ही सरकार चलाएंगे। वे जेल से ही आदेश और पार्टी वर्कर्स के लिए मैसेज भेज भी रहे थे।

2. केजरीवाल के बाद दिल्ली का CM कौन होगा। केजरीवाल ने कहा कि चुनाव तक मनीष सिसोदिया भी कोई पद नहीं लेंगे। इसलिए किसी को नया डिप्टी CM बनाया जा सकता है।

15 सितंबर को अरविंद केजरीवाल पार्टी ऑफिस पहुंचे थे। उनके साथ दिल्ली सरकार के मंत्रियों के अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी मौजूद थे।

15 सितंबर को अरविंद केजरीवाल पार्टी ऑफिस पहुंचे थे। उनके साथ दिल्ली सरकार के मंत्रियों के अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी मौजूद थे।

नए CM की रेस में कैलाश गहलोत आगे, वजह हरियाणा चुनाव नया CM कौन होगा, ये सवाल आम आदमी पार्टी में अपने सूत्रों से पूछा। उन्होंने बताया कि अभी नाम फाइनल नहीं है, लेकिन कैबिनेट मिनिस्टर कैलाश गहलोत को CM बनाया जा सकता है।

3 वजहों से उनका नाम सबसे ऊपर है

पहली वजह: हरियाणा के जाट वोटर नजफगढ़ से विधायक कैलाश गहलोत जाट परिवार से हैं। हरियाणा में जाट BJP से नाराज हैं। किसानों और पहलवानों के आंदोलन जाटों का ही खड़ा किया है। ऐसे में कैलाश गहलोत हरियाणा में पार्टी के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं।

दूसरी वजह: गहलोत फंड जुटाने में माहिर गहलोत पार्टी के लिए फंड इकट्ठा करने का काम करते रहे हैं। हरियाणा के बाद दिल्ली में चुनाव होने हैं, ऐसे में फंड की जरूरत है। ED, CBI की रेड के बाद फंड इकट्ठा करने की प्रोसेस लंबे समय से ठप है। लिहाजा गहलोत इस कसौटी पर भी खरे उतरेंगे।

तीसरी वजह: LG से अच्छे रिश्ते कैलाश गहलोत के LG विवेक सक्सेना के साथ अच्छे रिश्ते हैं। अरविंद केजरीवाल जेल में थे, तब उन्होंने आदेश दिया था कि स्वतंत्रता दिवस पर उनकी जगह कैबिनेट मंत्री आतिशी ध्वजारोहण करेंगी। LG ने उनका फैसला बदलकर इस काम के लिए कैलाश गहलोत को चुना।

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली सरकार का राजकीय समारोह छत्रसाल स्टेडियम में मनाया गया था। पहली बार मुख्यमंत्री की जगह मंत्री कैलाश गहलोत ने ध्वजारोहण किया और परेड को सलामी दी।

इसके अलावा गहलोत की BJP से करीबी की खबरें भी आईं थीं। केजरीवाल उन्हें CM बनाकर मैसेज भी देंगे कि गहलोत AAP के ही हैं, BJP के नहीं।

CM पद की दूसरी दावेदार सुनीता केजरीवाल CM पद के लिए दूसरा नाम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल का है। सुनीता केजरीवाल की एंट्री का जरिया 29 जनवरी, 2021 को लिया फैसला है। इस दिन पार्टी ने अपने संविधान में 14 संशोधन किए थे। उनमें ये भी था कि एक परिवार के एक से ज्यादा सदस्य पार्टी में पदाधिकारी हो सकते हैं। इस संशोधन ने सुनीता केजरीवाल के CM की रेस में शामिल होने का रास्ता खोल दिया।

सुनीता के CM बनने से दो फायदे होंगे

1. अरविंद केजरीवाल को CM आवास नहीं छोड़ना पड़ेगा।

2. अगर पार्टी दोबारा जीतती है, तो CM की कुर्सी खाली मिलेगी क्योंकि ऐसे कई उदाहरण हैं, जिनमें कुछ समय के लिए CM बनने के बाद कैंडिडेट का मन बदल गया।

इनके अलावा आतिशी और हेल्थ मिनिस्टर सौरभ भारद्वाज का नाम भी दावेदारों मे है। सूत्रों के मुताबिक, केजरीवाल के इस्तीफे की घोषणा के तुरंत बाद कोंडली सीट से विधायक कुलदीप कुमार को CM आवास बुलाया गया था। कुलदीप युवा, दलित और तेजतर्रार नेता हैं। इसलिए CM के दावेदारों की लिस्ट में 5वां नाम उनका भी शामिल हो सकता है।

कयास ये भी लग रहे हैं कि मनीष सिसोदिया की जगह कुलदीप डिप्टी CM के दावेदार हो सकते हैं। दिल्ली में 12 आरक्षित सीटें हैं, इसलिए पार्टी दलित नेता को आगे बढ़ा सकती है।

पार्टी में टूट, करप्शन का दाग, क्या इसलिए केजरीवाल ने दिया इस्तीफा दिसंबर, 2023 में आम आदमी पार्टी ने ‘मैं भी केजरीवाल’ नाम से एक हस्ताक्षर अभियान चलाया था। इसमें पूछा गया था कि अगर केजरीवाल को गिरफ्तार किया जाता है तो उन्हें इस्तीफा देना चाहिए या जेल से सरकार चलानी चाहिए। दिल्ली के कैबिनेट मंत्री मनीष सिसोदिया और सतेंद्र जैन को भी ED ने अरेस्ट किया था। इसके बाद दोनों ने इस्तीफा दे दिया था।

हालांकि, केजरीवाल इस्तीफा न देने पर अड़े रहे। पत्नी के हाथों उन्होंने जेल से मैसेज भिजवाया- जेल का बदला वोट से। इस बीच उनकी सेहत खराब होने और वजन घटने की खबरें आईं। इसी दौरान हुए लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी दिल्ली में एक भी सीट नहीं जीत पाई। वोटों के आंकड़ों से भी ऐसा कोई संकेत नहीं मिला, जिससे लगे कि वोटर्स पर CM के जेल जाने का असर हुआ है।

Sanjeevni Today
Author: Sanjeevni Today

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर