Explore

Search

July 26, 2026 7:36 pm

डोभाल समेत तीनों सेना प्रमुख रहे मौजूद……’सीजफायर के बाद पीएम मोदी ने 2 घंटे तक की हाई लेवल मीटिंग……

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर के बाद हालात नॉर्मल है. इस बीच दिल्ली बैठकों का दौर भी जारी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस जयशंकर और सेना के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की है. पीएम की अध्यक्षता वाली ये बैठक करीब 2 घंटे तक चली, जिसमें नेताओं से हर क्षेत्र के मौजूदा हालात की रिपोर्ट ली गई. इसके अलावा कल रात हुए सीजफायर उल्लंघन पर भी चर्चा की गई है.

भारत पाकिस्तान सीजफायर के बाद ये पहली बड़ी बैठक है, जिसमें तीनों सेनाओं के प्रमुख और सीडीएस शामिल हुए. इसमें मौजूदा हालात और आगे की कार्रवाई के बारे में चर्चा की गई है. इसी मीटिंग के दौरान एयरफोर्स ने साफ किया कि ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है.

भारत पाकिस्तान तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार बैठक कर रहे हैं. इसके साथ ही कई दिशा निर्देश भी दे रहे हैं. बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल, प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान और सेना के तीनों अंगों के प्रमुख शामिल हुए. ऐसा माना जा रहा है कि इस बैठक में कल होने वाली सीजफायर मीटिंग पर भी चर्चा की गई है.

जानें फिटनेस रूटीन……’बस इस एक एक्सरसाइज से महिला ने घटाया 67 किलो वजन…..

भारत पाक के बीच सीजफायर

भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार चल रहे तनाव के बीच 10 मई को सीजफायर का ऐलान किया गया था. इस पर दोनों देशों ने सहमति जताई थी. इसके बाद सीजफायर का ऐलान किया गया. हालांकि इस ऐलान के कुछ घंटों बाद ही पाकिस्तान ने इसका उल्लंघन किया. मौजूदा हालात सामान्य बने हुए हैं. सुबह से अब तक किसी तरह की कोई एक्टिविटी नहीं दी गई है.

दूसरी तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया कि वे आने वाले समय में भारत और पाकिस्तान के बीच कश्मीर मुद्दे को सुलझाने की कोशिश करेंगे.

DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आज फोकस में

श्री देवनानी से श्री बोस मिले पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष श्री रथीन्द्र बोस ने किया राजस्थान विधानसभा का अवलोकन विधान मंडलो में सदन संचालन और नवाचारों पर दोनों अध्यक्षों की चर्चा

Read More »
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर