Explore

Search

June 14, 2026 6:03 pm

“पेरप्लेक्सिटी CEO अरविंद श्रीनिवास का Google पर हमला: Comet AI ब्राउज़र लॉन्च, बोले- ‘इंटरनेट Google के भरोसे नहीं'”

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्टार्टअप Perplexity के CEO अरविंद श्रीनिवास एक बार फिर सुर्खियों में हैं. भारतीय मूल के इस उद्यमी ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले Twitter) पर अपनी नई Comet AI Browser का प्रमोशन करते हुए कहा, ‘इंटरनेट Google के हाथों में छोड़ना बहुत खतरनाक है.’ ये बयान ऐसे समय में आया है जब Perplexity ने पिछले महीने ही अपना नया AI-पावर्ड Comet ब्राउज़र लॉन्च किया है. यह ब्राउज़र सीधे तौर पर Google Chrome को टक्कर देने के लिए तैयार किया गया है और कंपनी का दावा है कि यह यूज़र्स को ‘फैमिलियर लेकिन स्मार्ट एक्सपीरिएंस’ प्रदान करेगा.

कुछ समय पहले, Perplexity ने Google को एक $34.5 बिलियन (लगभग ₹2.8 लाख करोड़) का ऑफर दिया था, जिसमें उन्होंने क्रोम ब्राउज़र को खरीदने की बात रखी थी. यह ऑफर कंपनी ने बिना Google की मांग के भेजा था. दिलचस्प बात ये है कि Perplexity खुद की वैल्यूएशन करीब $18 बिलियन है, यानी उन्होंने अपनी कीमत से लगभग दोगुनी रकम की पेशकश की थी.

Chrome के पास दुनियाभर में 3 अरब से ज़्यादा यूज़र हैं, और अगर ये डील होती तो AI-सर्च मार्केट में Perplexity को बहुत बड़ा फायदा मिल सकता था. कंपनी ने वादा किया था कि अगर Chrome उनके पास आता है, तो वे क्रोमियम को ओपन-सोर्स रखेंगे, डिफॉल्ट सर्च सेटिंग्स नहीं बदलेंगे, और दो साल में $3 बिलियन का निवेश करेंगे.
ये ऑफर उस वक्त आया था जब अमेरिकी न्याय विभाग (DOJ) Google के खिलाफ मोनोपॉली केस में Chrome को बेचने का दबाव बना रहा था. DOJ का कहना था कि Chrome को अलग करने से Google का सर्च पर कंट्रोल कम होगा और बाकी कंपनियों को बराबरी का मौका मिलेगा.
Comet Browser है Chrome का AI वर्ज़न
अब Perplexity ने खुद का Comet Browser लॉन्च कर दिया है. यह Chromium फ्रेमवर्क पर बेस्ड है, यानी इसमें Chrome एक्सटेंशन्स और बुकमार्क्स सपोर्ट करते हैं.
Comet में एक AI-साइडबार असिस्टेंट है जो आर्टिकल समरी, ईमेल ड्राफ्ट, शेड्यूल मैनेजमेंट और रियल-टाइम फैक्ट-चेकिंग जैसे काम करता है. इसके अलावा इसमें वर्कस्पेस फीचर, कॉन्टेंट जेनरेशन, और पर्सनलाइज्ड रिकमेंडेशन जैसे स्मार्ट टूल्स भी मौजूद हैं.
फिलहाल Comet भारत में Perplexity Pro यूज़र्स के लिए Windows और macOS पर उपलब्ध है. Android प्री-ऑर्डर खुले हैं, जबकि iOS वर्ज़न जल्द लॉन्च किया जाएगा. खास बात यह है कि Perplexity ने भारती एयरटेल के साथ साझेदारी की है, जिसके तहत यूज़र्स को 1 साल की फ्री Pro सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है.
DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आज फोकस में

IND A और SL A के बीच पिछले मुकाबले में मिली हार के बाद अब भारतीय टीम (India A) की प्लेइंग इलेवन में बड़े बदलाव की संभावना जताई जा रही है। टीम मैनेजमेंट आगामी मैच में संतुलन सुधारने और कमजोरियों को दूर करने के लिए कुछ अहम फैसले ले सकता है। सूत्रों के मुताबिक, पिछले मैच में बल्लेबाजी क्रम और गेंदबाजी दोनों ही विभागों में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं होने के कारण चयनकर्ताओं ने टीम संयोजन पर फिर से विचार शुरू कर दिया है। खासकर मिडिल ऑर्डर और डेथ ओवर गेंदबाजी में सुधार को प्राथमिकता दी जा रही है। इस बीच युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। अपनी आक्रामक और निडर बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाने वाले वैभव से एक बड़ी पारी की उम्मीद की जा रही है। टीम प्रबंधन का मानना है कि अगर उन्हें एक बार फिर मौका मिलता है तो वह अपनी बल्लेबाजी से मैच का रुख पलट सकते हैं। पिछले मुकाबले में कुछ खिलाड़ियों के साधारण प्रदर्शन के बाद India A की संभावित प्लेइंग इलेवन में 2 से 3 बदलाव देखने को मिल सकते हैं। ओपनिंग और मिडिल ऑर्डर में नए संयोजन आजमाए जा सकते हैं, जबकि गेंदबाजी आक्रमण में भी नई रणनीति पर काम चल रहा है। क्रिकेट विशेषज्ञों का कहना है कि यह मुकाबला भारतीय टीम के लिए केवल वापसी का मौका नहीं है, बल्कि बेंच स्ट्रेंथ को परखने और भविष्य की तैयारियों को मजबूत करने का भी अहम अवसर है। वहीं श्रीलंका ए की टीम भी जीत की लय को बरकरार रखने के इरादे से मैदान में उतरेगी। अब देखना होगा कि क्या India A इन संभावित बदलावों के साथ बेहतर प्रदर्शन कर पाती है और क्या वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर अपने बल्ले से तहलका मचाने में सफल होते हैं।

Read More »
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर