Explore

Search

September 20, 2026 8:58 am

लेटेस्ट न्यूज़

भीलवाड़ा क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से पैंथर की मौत।

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

भीलवाड़ा क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से पैंथर की मौत हो गई है।  NH 27 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक पैंथर की दर्दनाक मौत की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मृत पैंथर के शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पैंथर सड़क पार कर रहा था, तभी किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है तथा अज्ञात वाहन की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम के बाद नियमानुसार पैंथर का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

इस घटना के बाद वन्यजीव प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में वाहनों की गति नियंत्रित करने और आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जाने की मांग की है।

Soraj Meena
Author: Soraj Meena

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर