Assam Dibrugarh Fire: असम के डिब्रूगढ़ जिले में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। तेंगाखाट स्थित ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) के इंटरमीडिएट टैंक फार्म (ITF) में आग लगने के बाद जोरदार विस्फोट हुआ। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
मेंटेनेंस के दौरान हुआ हादसा
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार सुबह करीब 9:05 बजे हुई। उस समय टैंक फार्म में नियमित मेंटेनेंस का काम चल रहा था। इसी दौरान क्रूड ऑयल स्टोरेज सेक्शन में एक वाल्व ऑपरेट करते समय आग लगने और विस्फोट होने की बात सामने आई है।
आग तेजी से फैल गई और वहां काम कर रहे कर्मचारी इसकी चपेट में आ गए। हालांकि, विस्फोट के वास्तविक कारणों की आधिकारिक जांच की जा रही है।
एक कर्मचारी की मौत, छह लोग घायल
ऑयल इंडिया लिमिटेड की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, हादसे में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, छह अन्य कर्मचारियों को जलने की चोटें आई हैं।
घायलों को डिब्रूगढ़ के असम मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (AMCH) और OIL अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान राजू दत्ता के रूप में हुई है।
निजी कंपनी के कर्मचारी थे सभी प्रभावित लोग
रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे में प्रभावित सभी सात लोग स्पेक्ट्रॉन इंजीनियर्स प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारी थे। यह मुंबई स्थित कंपनी ऑयल इंडिया लिमिटेड के लिए टैंक फार्म के संचालन और रखरखाव का काम करती है।
घायलों में पांच कर्मचारियों की पहचान तपस गोगोई, शैलेन गोगोई, कुमुद गोगोई, गोलाप दत्ता और इंद्र गोगोई के रूप में हुई है।
आग पर पाया गया काबू, जांच जारी
घटना की सूचना मिलते ही ऑयल इंडिया लिमिटेड की फायर सर्विस टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। कंपनी के मुताबिक, दमकल कर्मियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है।
ऑयल इंडिया लिमिटेड ने हादसे में जान गंवाने वाले क








