Explore

Search

June 20, 2026 2:46 am

मनीष बैरवा बने अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

राजस्थान टोंक। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष निहालचंद मेघवाल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान की सहमति से टोंक भाजपा एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष पर मनीष बैरवा की नियुक्ति की हैं।मनीष बैरवा नगर परिषद टोंक में निवर्तमान पार्षद हैं ओर लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए हैं।उन्होंने पूर्व में भाजपा एससी मोर्चा जिला महामंत्री सहित विभिन्न दायित्वो का निर्वहन किया है। मनीष बैरवा की नियुक्ति से जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त की है। भाजपा एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर मनीष बैरवा ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़,एससी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष निहालचंद मेघवाल व भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान का आभार जताया है।उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास व्यक्त किया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा। साथ ही अनुसूचित जाति वर्ग के हितों एवं केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।

Sanjeevni Today
Author: Sanjeevni Today

Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर