Explore

Search

December 6, 2025 8:58 pm

जाकिर नाइक के प्रत्यर्पण को लेकर मलेशिया के PM ने बताई पूरी बात…..

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम इस समय भारत दौरे पर आए हुए हैं, उनकी पीएम नरेंद्र मोदी से राजधानी दिल्ली में मुलाकात भी हो चुकी है। कई अहम मुद्दों पर बात की गई है, कई समझौतें भी पूरे किए गए हैं। इस बीच एक कार्यक्रम के दौरान मलेशिया के पीएम से विवादित इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक को लेकर सवाल पूछा गया। जानने का प्रयास रहा कि क्या मलेशिया जाकिर को भारत को सौंप देगा।

जाकिर नाइक भारत वापस आएगा?

इस सवाल पर पीएम इब्राहिम ने कहा है कि अगर भारत जाकिर नाइक के खिलाफ साक्ष्य देगा, तो मलेशिया जरूर उनका स्वागत करेगा। उन साक्ष्यों के आधार पर उचित कार्रवाई भी की जाएगी। पीएम इब्राहिम ने यहां तक बताया कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा एक बार इस मुद्दे को उठाया जा चुका है। लेकिन उनके मुताबिक भारत सरकार ने औपचारिक रूप से एक बार भी जाकिर नाइक का जिक्र नहीं किया है, ऐसे में कोई एक्शन भी नहीं लिया गया। वे मानते हैं कि इस मुद्दे की वजह से भारत और मलेशिया के रिश्ते खराब नहीं होने चाहिए।

जानिए तिथि……..’जयपुर में यहां 251 सामूहिक पार्थिव शिवलिंग का होगा महारुद्राभिषेक…..

नाइक और मलेशिया के पीएम के करीबी संबंध?

वैसे जानकारी के लिए बता दें कि विवादित धर्म प्रचारक जाकिर नाइक के खिलाफ भारत में कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं और कोर्ट ने उसे भगोड़ा तक घोषित कर रखा है। जाकिर नाइक ने भारत से भागने के बाद मलेशिया में ही शरण लेने का काम किया था। बड़ी बात यह रही कि वहां पर शरण लेने में उसे कोई चुनौती का सामना नहीं करना पड़ा और वो इस समय वहां आराम से रह रहा है। इसके ऊपर नाइक को कई बार अनवर इब्राहिम के साथ देखा गया है।

जाकिर नाइक पर क्या आरोप?

समझने वाली बात यह भी है कि जाकिर नाइक 2016 में नफरत फैलाने और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में भारत से भाग गया था। जिसके बाद भारत की आतंकवाद विरोधी एजेंसी ने उसके खिलाफ धार्मिक घृणा और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज की थी। नाइक पर आरोप लगा था कि वो मुस्लिम युवाओं को भारत और विदेशों में आतंकी गतिविधि में शामिल होने के लिए उकसाता है।

 
DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर