Explore

Search

September 7, 2026 12:31 am

नगरीय निकाय संस्थाओं के आगामी आम चुनाव के लिए वार्डो की लॉटरी निकाली गई

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

नगर परिषद फलौदी व नगर पालिका बाप के लिए वार्ड वार हुआ सीटों का निर्धारण 

फलौदी।  निर्वाचन अधिकारी अंकित कुमार सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में नगर परिषद फलौदी व नगर पालिका बाप के लिए वार्डो की आरक्षण वार लॉटरी प्रक्रिया की गई।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका तलानिया ने बताया कि नगर परिषद फलौदी के लिए 40 वार्ड की लॉटरी प्रक्रिया की गई। अनुसूचित जाति के लिए 5 वार्ड आरक्षित हैं जिनमें महिलाओं के लिए 2 वार्ड आरक्षित हैं। अनुसूचित जाति की जनसंख्या के आधार पर वार्ड नंबर 24,2,20,35 एवं 37 के लिए महिला सीट के लिए लॉटरी निकाली गई। जिसमें वार्ड नंबर 20 व 2 अनुसूचित जाति महिला वर्ग के लिए आरक्षित हुआ।
इसके बाद अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए शेष वार्डो के आधार पर लॉटरी प्रक्रिया की गई। ओबीसी वर्ग के लिए 8 वार्ड आरक्षित हैं जिनमें महिला के लिए 3 वार्ड आरक्षित हैं। लॉटरी प्रक्रिया करने पर वार्ड नंबर 33,8,38,30,28,21,31 एवं 23 ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित हुई। इसके बाद ओबीसी महिला के लिए वार्डो की लॉटरी निकाली गई। जिसमें वार्ड नंबर 33,30 एवं 23 ओबीसी महिला वर्ग के लिए आरक्षित हुए।
सामान्य वर्ग की 27 वार्ड में सामान्य महिला के लिए 9 वार्डो के लिए लॉटरी प्रक्रिया की गई। जिसमें वार्ड नंबर 9,1,40,26,11,34,6,14 एवं 27 सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित हुई।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इसके बाद नगर पालिका बाप की 20 वार्ड की लॉटरी प्रक्रिया की गई। अनुसूचित जाति के लिए 4 वार्ड आरक्षित हैं जिनमें महिला के लिए 1 वार्ड आरक्षित हैं। अनुसूचित जाति की जनसंख्या के आधार पर वार्ड नंबर 3,11,4 एवं 16 के लिए महिला सीट की लॉटरी प्रक्रिया की गई। जिसमें वार्ड नंबर 16 महिला अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हुआ।
इसके बाद अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए शेष वार्डो के आधार पर लॉटरी प्रक्रिया की गई। ओबीसी वर्ग के लिए 4 वार्ड आरक्षित हैं जिनमें महिला के लिए 1 वार्ड आरक्षित हैं। लॉटरी प्रक्रिया करने पर वार्ड नंबर 15,13,7 एवं 1 ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित हुई। ओबीसी महिला के लिए वार्डो की लॉटरी निकाली गई। जिसमें वार्ड नंबर 13 ओबीसी महिला वर्ग के लिए आरक्षित हुए।
सामान्य वर्ग की 12 वार्ड में सामान्य महिला के लिए 4 वार्डो के लिए लॉटरी प्रक्रिया की गई। जिसमें वार्ड नंबर 18,12,10 एवं 19 सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित हुई। लॉटरी प्रक्रिया के लिए विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहें।
Rashmi Repoter
Author: Rashmi Repoter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर