Explore

Search
Close this search box.

Search

May 17, 2024 7:18 pm

Our Social Media:

लेटेस्ट न्यूज़

Lok Sabha elections 2024: प्रियंका गांधी नहीं लड़ेंगी चुनाव, आज Congress करेगी अमेठी-रायबरेली से उम्मीदवारों की घोषणा,

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

लोकसभा चुनाव 2024 में उत्तर प्रदेश की अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीट एक बार फिर से चर्चा का विषय बनी हुई है। कभी कांग्रेस के गांधी परिवार का गढ़ मानी जाने वाली अमेठी सीट राहुल गांधी हार चुके हैं तो वहीं रायबरेली से लगातार चुनाव जीतने वालीं सोनिया गांधी भी इस बार लोकसभा चुनाव नहीं लड़ रही हैं। इस बीच सूत्रों के हवाले से खबर आई है कि कांग्रेस आज मंगलवार की शाम तक अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीट से अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है।

Approved Plot in Jaipur @ 3.50 Lakh call 9314188188
प्रियंका नहीं लड़ेंगी चुनाव- सूत्र

सूत्रों के हवाले से खबर आई है कि प्रियंका गांधी लोकसभा चुनाव 2024 में नहीं लड़ेंगी। जानकारी के मुताबिक, प्रियंका गांधी का अगले तीन दिन तक चुनावी कार्यक्रम में होंगी। प्रियंका का कल असम, 2 मई को मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में और 3 मई को उत्तर प्रदेश और गुजरात में चुनाव प्रचार का कार्यक्रम है। आपको बता दें कि इससे पहले प्रियंका गांधी के रायबरेली लोकसभा सीट से लड़ने की संभावना चल रही थी।

Bigg Boss OTT 3: इंतजार खत्म Salman Khan के Bigg Boss OTT 3 के प्रीमियर की फाइनल डेट हुई लॉक

क्यों चुनाव नहीं लड़ेंगी प्रियंका?

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, प्रियंका गांधी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। सूत्रों के मुताबिक, प्रियंका गांधी किसी एक सीट में सिमटने और चुनाव लड़ने के बजाय पूरे राज्य में प्रचार कर पार्टी के लिए ज्यादा इफेक्टिव साबित होंगी। वहीं, राहुल गांधी का अभी तक 1 और 3 मई तक ब्रेक है। इस कारण उन्होंने चुनाव न लड़ने का फैसला किया है।

अमेठी-रायबरेली में कब हैं चुनाव?

लोकसभा चुनाव 2024 कुल 7 चरणों में पूरे होंगे। यूपी की 80 विभिन्न सीटों पर बारी-बारी से सातों चरण में चुनाव होंगे। चुनाव आयोग ने बताया है कि लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल से होगी। वहीं, सातवें चरण की वोटिंग एक जून को होगी। अमेठी और रायबेरली दोनों ही सीट पर 20 मई को पांचवें चरण में मतदान होंगे। लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे 4 जून को आएंगे।

Sanjeevni Today
Author: Sanjeevni Today

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Comment

Digitalconvey.com digitalgriot.com buzzopen.com buzz4ai.com marketmystique.com

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर