Explore

Search

July 17, 2026 4:37 am

प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण, 1180 युवाओं को सरकारी नौकरी की सौगात

प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण, 1180 युवाओं को सरकारी नौकरी की सौगात
WhatsApp
Facebook
Twitter
Email
जयपुर, 04 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पचपदरा में एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी का लोकार्पण किया। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का बाड़मेर जिला मुख्यालय पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में सीधा प्रसारण किया गया। इस दौरान रोजगार उत्सव में विभिन्न विभागों में 1180 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।
राजकीय महाविद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री निहालचंद मेघवाल, जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल, पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट, अतिरिक्त जिला कलक्टर रवींद्र कुमार, यूआईटी सचिव विवेक व्यास, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश आर्य समेत विभिन्न जन प्रतिनिधिगण, विभागीय अधिकारी एवं कार्मिक तथा बड़ी तादाद में आमजन उपस्थित रहे। इस दौरान जन प्रतिनिधियों तथा आम नागरिकों ने रिफाइनरी लोकार्पण को बड़ी सौगात बताया। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से विशेष तौर पर बाड़मेर एवं बालोतरा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिलेगा। इससे इस क्षेत्र का सामाजिक एवं आर्थिक विकास तेज होगा।
जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सेवाओं में चयनित 16 युवाओं को सांकेतिक रूप से अतिथियों ने नियुक्ति पत्र प्रदान किए। कार्यक्रम का संचालन अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी भगवान बारूपाल ने किया।
केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियां प्रदर्शित
जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों, विकास योजनाओं एवं कार्यक्रमों को प्रदर्शनी के रूप में आमजन के अवलोकनार्थ प्रदर्शित किया गया।
देवेन्द्र सिंह
Author: देवेन्द्र सिंह

tv journalist with a 25 years of experience. Earlier worked for etv,indianews, sahara samay, bharat express etc

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर