Chaiti Chhath 2024: चैती छठ की शुरुआत चैत्र माह की कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि से होती है। ऐसे में 12 अप्रैल से नहाय खाय के साथ चैती छठ शुरुआत हो चुकी है। इसे यमुना छठ भी कहा जाता है। इस पर्व में महिलाएं 36 घंटे का लंबा व्रत करती हैं।
Approved Plot in Jaipur @ 3.50 Lakh call 9314188188
यमुना छठ शुभ मुहूर्त
चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि 13 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 04 मिनट पर शुरू हो रही है। वहीं, इसका समापन 14 अप्रैल को सुबह 11 बजकर 43 मिनट पर होगा। इस दौरान नहाय खाय से लेकर सूर्य अर्घ्य का समय कुछ इस प्रकार रहेगा –
- नहाय खाय – 12 अप्रैल 2024, शुक्रवार
- खरना – 13 अप्रैल 2024, शनिवार
- संध्या अर्घ्य – 14 अप्रैल 2024, रविवार
- सूर्य अर्घ्य – 15 अप्रैल 2024, सोमवार
कैसे मनाई जाती है चैती छठ?
चैती छठ का पर्व की शुरुआत भी नहाय खाय के साथ होती है। इस दिन व्रती महिलाएं यमुना नदी या फिर अन्य पवित्र जलस्तोत्र में स्नान करती हैं। इसके बाद सात्विक भोजन करती हैं। चैती छठ के दूसरे दिन खरना होता है, जिससे व्रत की शुरुआत मानी जाती है। यह व्रत लगभग 36 घंटों तक चलता है।
Difficult Job in the World: ये है दुनिया की सबसे मुश्किल नौकरी, करने वालों का होता है ये हाल
इस दिन प्रसाद को मिट्टी के नए चूल्हे पर ही बनाया जाता है। इसके बाद महिलाएं स्नान आदि के बाद सूर्य देव को अर्घ्य देती हैं। अंतिम दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का समापन किया जाता है।
इन बातों का रखें ख्याल
- छठ के दौरान किसी भी बर्तन या पूजन सामग्री को झूठे हाथ से नहीं छुना चाहिए। ऐसा करने से व्रत खंडित माना जाता है।
- पूजा में फूल चढ़ाते समय ध्यान रखें कि वह फूल टूटे हुए या फिर पशु-पक्षियों द्वारा खाए हुए नहीं होने चाहिए।
- चैती छठ के दौरान केवल सात्विक भोजन ही ग्रहण करें।
- व्रत करने वाले को जमीन पर आसन बिछाकर सोना चाहिए।
- छठ पूजा में पहले इस्तेमाल किए गए बर्तनों का उपयोग नहीं करना चाहिए।
