Explore

Search

July 8, 2026 9:22 am

JDA: जयपुर विकास प्राधिकरण, जयपुर जोन-14 में चार बीघा सरकारी भूमि अतिक्रमण मुक्त

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

JDA Jaipur: जयपुर, 26 मार्च। जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जोन-04 में टोंक रोड़ दुर्गापुरा, एयरपोर्ट एन्कलेव कॉलोनी के पास जेडीए स्वामित्व की बेषकीमती 50 करोड़ रूपये की करीब 3200 मीटर सरकारी भूमि को कब्जा-अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। जोन-14 में ग्राम वाटिका में चंदलाई रोड़ में जेडीए स्वामित्व की करीब 02 बीघा सरकारी भूमि एवं ग्राम ग्वार ब्राह्यणान् में जेडीए स्वामित्व की करीब 02 बीघा सरकारी भूमि को कब्जा-अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। जोन-08 में निजी खातेदारी करीब 01 बीघा कृषि भूमि पर नवीन अवैध कॉलोनी का पूर्णतः ध्वस्त किया गया।

महानिरीक्षक पुलिस श्री कैलाश चन्द्र विश्नोई ने बताया कि जोन-04 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित टोंक रोड़ दुर्गापुरा, एयरपोर्ट एन्कलेव कॉलोनी के पास खाली पड़ी जेडीए स्वामित्व की बेषकीमती करीब 3200 मीटर सरकारी भूमि पर कब्जा-अतिक्रमण कर अवैध रूप से 06 झुग्गी-झोपड़िया, तिरपाल, बांस तम्बू लगाकर, 01 मकान, लेटबाथ बनाकर व अन्य अवैध निर्माण कब्जें-अतिक्रमण किये जाने की सूचना प्राप्त होने पर आज उपायुक्त जोन-04 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मषीन व मजदूरों की सहायता से  ध्वस्त कर हटवाया जाकर जेडीए स्वामित्व की बेषकीमती सरकारी भूमि को कब्जा-अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। उक्त अतिक्रमण मुक्त भूमि की अनुमानित कीमत करीब 50 करोड़ रूपये है।

जेडीए द्वारा जोन-14 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम ग्वार ब्राह्यणान् में जिला जयपुर के खसरा नं. 633, 634 व 637 जेडीए स्वामित्व की करीब 02 बीघा सरकारी भूमि पर कब्जा-अतिक्रमण कर अवैध रूप से पत्थर, मलबा, लकडी की छड़ियां डालकर अवैध कब्जा-अतिक्रमण किये जाने की सूचना प्राप्त होने पर आज उपायुक्त जोन-14 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मषीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त कर हटवाया जाकर जेडीए स्वामित्व की बेषकीमती सरकारी भूमि को कब्जा-अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। जोन-14 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम वाटिका में चंदलाई रोड, जिला जयपुर के खसरा नं. 5706, 5711 व 5712 जेडीए स्वामित्व की करीब 02 बीघा सरकारी भूमि पर कब्जा-अतिक्रमण कर अवैध रूप से बाउण्ड्रीवाल बनाकर, सीमेन्ट के पिल्लर गाड़कर, तारबंदी कर अवैध कब्जा-अतिक्रमण किये जाने की सूचना प्राप्त होने पर आज उपायुक्त जोन-14 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मषीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त कर हटवाया जाकर जेडीए स्वामित्व की बेषकीमती सरकारी भूमि को कब्जा-अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।

इसी प्रकार जोन-08 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित सांगानेर, जिला जयपुर में करीब 01 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर ‘‘जगदीष विहार‘‘ के नाम से प्लाटों के लिए बनाई गई सीमेन्ट के ब्लॉक की बाउण्ड्रीवाल व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होने पर आज जोन-08 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मषीन, लोखण्डा मषीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया। उक्त कार्यवाहियां मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन आदर्ष चौधरी के पर्यवेक्षण में उपनियंत्रक प्रवर्तन-प्रथम, चतुर्थ, प्रवर्तन अधिकारी जोन-04, 14, 08 तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते, लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।

प्रवर्तन प्रकोष्ठ जविप्रा द्वारा वर्ष 2024 में 817 बीघा व वर्ष 2025 में 311 बीघा आज तक कुल 1128 बीघा सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया जा चुका है एवं वर्ष 2024 मेें 383 व वर्ष 2025 में 93 आज तक कुल 476 नवीन अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कर अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयासों को विफल किया गया।

Sanjeevni Today
Author: Sanjeevni Today

Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जयपुर

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राजस्थान के सीकर में श्री खाटू श्याम जी मंदिर ट्रस्ट के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। रेल संपर्क और यात्री सुविधाओं को और मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की

Read More »
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर