Explore

Search

February 24, 2026 9:00 pm

JDA: जयपुर विकास प्राधिकरण, जयपुर भूमि एवं सम्पत्ति निस्तारण की 207वीं बैठक राष्ट्रपति अवार्डी एवं मैडल धारकों को लॉटरी से आवंटित किये जायेंगे भूखण्ड

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

जयपुर, 20 फरवरी। जयपुर विकास आयुक्त आनंदी की अध्यक्षता में जेडीए की भूमि एवं सम्पत्ति निस्तारण समिति की 207वीं बैठक चितंन सभागार में सम्पन्न हुई।

बैठक में राजस्थान पुलिस आवासन एवं निर्माण निगम लि0 के परिसर हेतु जेडीए की कॉमर्शियल एवं ग्रुप हाउसिंग योजना, जगतपुरा में भूखण्ड संख्या—8ए क्षेत्रफल 1352.70 वर्गमीटर भूमि आवंटन का प्रस्ताव अनुमोदित करते हुए राज्य सरकार की स्वीकृति हेतु भिजवाये जाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में 19वीं एशियन गेम विजेता—2022 (चार मेडल धारक), शौर्य चक्र विजेता—2021 (दो मेडल धारक), वीर चक्र विजेता (एक मेडल धारक), राष्ट्रपति पुरस्कार—2015 (दो अवार्डी), गैलेन्ट्री अवार्ड विजेता (दो मेडल धारक), पैरा ओलम्पिक खेल—2020 एवं अर्जुन अवार्डी—2019 (एक मेडल धारक) को गोविन्द विहार आवासीय योजना में 216 वर्गमीटर के आवासीय भूखण्ड लॉटरी के माध्यम से प्रत्येक अवार्डधारकों को एक—एक भूखण्ड आवंटन करने का निर्णय लिया गया। एक शौर्य चक्र विजेता को मोहनलाल सुखाड़िया नगर में एक आवासीय भूखण्ड लॉटरी के माध्यम से आवंटन करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में पौद्दार संस्थान को विश्वविद्यालय स्थापना हेतु जविप्रा की योजना नॉलेज सिटी साउथ चितौड़ा के संस्थानिक भूखण्ड संख्या यू—2 एवं यू—3 क्षेत्रफल 24 हैक्टेयर भूमि आवंटन के प्रस्ताव का अनुमोदन करते हुए राज्य सरकार की स्वीकृति हेतु भिजवाये जाने का निर्णय लिया गया।

Sanjeevni Today
Author: Sanjeevni Today

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर