Explore

Search

March 13, 2026 4:13 am

जयपुर 5 से 7 जनवरी तक रहेगा कड़े सुरक्षा घेरे में, चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगे 3500 पुलिसकर्मी, जानें इसकी वजह

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

जयपुर. नए साल की शुरुआत में ही राजस्थान में बड़ा आयोजन होने जा रहा है. सूबे की राजधानी जयपुर में आगामी 5 से 7 जनवरी तक डीजी-डीआईजी नेशनल कॉन्फ्रेंस के आयोजन होने जा रहा है. इस आयोजन में पीएम नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह शामिल होंगे. इस दौरान जयपुर शहर कड़े सुरक्षा घेरे में रहेगा. चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे. इस दौरान सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को संभालने के लिए करीब साढ़े 3 हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा.

जयपुर में आयोजित होने वाली DG-DIG नेशनल कॉन्फ्रेंस को लेकर गुलाबी नगरी जयपुर का पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर मोड पर आ गया है. राजस्थान में नई सरकार के गठन के बाद जयपुर में यह पहली बड़ी नेशनल कॉन्फ्रेंस हो रही है. नेशनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन 5 से 7 जनवरी तक जयपुर में झालाना स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में किया जाएगा.

Sanjeevni Today
Author: Sanjeevni Today

Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर