Explore

Search

February 17, 2026 11:03 am

Jaipur News: अगले 4 दिन ऐसा रहेगा मौसम……’राजस्थान में कमजोर हुई मानसून की रफ्तार………’

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

राजस्थान में मानसून का दौर थोड़ा कमजोर पड़ गया है. पिछले 24 घंटों में राज्य में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्के से मध्यम वर्षा और नागौर व धौलपुर जिले में कहीं-कहीं भारी वर्षा दर्ज की गई है. पूर्वी राजस्थान में सर्वाधिक बारिश धौलपुर में 65 एमएम व पश्चिमी राजस्थान के नागौर में 89 एमएम बारिश दर्ज की गई है.

वहीं बीकानेर में 56 एमएम बारिश हुई. वहीं राजधानी जयपुर में गुरुवार शाम से शुक्रवार सुबह तक एक इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई. इसके अलावा टोंक, गंगानगर, सहित कुछ जिलों में भी कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई है.

Yogasana For Mental Health: इस तरीके से करेंगे तो मिलेगा पूरा फायदा…….’स्ट्रेस, डिप्रेशन दूर करने में असरदार हैं 5 योगासन……’

कहां कितना रहा तापमान

प्रदेश में शुक्रवार को सबसे अधिक तापमान बीकानेर में 39.8 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं जैसलमेर 38.9, बाड़मेर 38.6, जोधपुर 38.4, गंगानगर 38.8, अजमेर 35.8 और कोटा 34.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. राजधानी जयपुर में दिन का तापमान 35.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री दर्ज किया गया.

आगे कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन राजस्थान में मानसून कमजोर रहने की संभावना है. कोटा, जयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में आगामी 2-3 दिन हल्की मध्यम बारिश होगी. वहीं 16 जुलाई से पूर्वी राज्य के कुछ भागों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने और कोटा, उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है.

 

वहीं बीकानेर संभाग के कुछ भागों में आगामी 2-3 दिन हल्की मध्यम बारिश और जोधपुर संभाग के अधिकांश भागों में आगामी 3-4 दिन मौसम मुख्यतया शुष्क रहने की संभावना है.

DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर