Explore

Search

March 26, 2025 1:54 pm

लेटेस्ट न्यूज़

Jaipur News: 6 जिलों में मौसम बदला,14 साल का रिकॉर्ड टूटा; तापमान 3 डिग्री गिरा………’राजस्थान में अक्टूबर में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि……

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

राजस्थान में एक्टिव हुए वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण बुधवार को राज्य के 6 जिलों में बारिश-ओलावृष्टि हुई। राजस्थान में मानसून के बाद ये सीजन की पहली ओलावृष्टि है।

बीकानेर, चूरू, गंगानगर, नागौर, हनुमानगढ़, झुंझुनूं, सीकर के एरिया में तेज हवाओं के साथ कई स्थानों पर बारिश हुई। बीकानेर में कल 12MM बरसात दर्ज हुई, जो अक्टूबर माह में पिछले 10 साल की सर्वाधिक बारिश दर्ज हुई।

मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि इस सिस्टम का असर आज खत्म हो जाएगा और इन एरिया में आज से मौसम शुष्क रहेगा और धूप निकलेगी।

पिछले 24 घंटे के दौरान बीकानेर संभाग के जिलों में दोपहर बाद बादल छाने, तेज हवाएं चलने के साथ कई स्थानों पर ओले गिरे और तेज बारिश हुई। चूरू, नागौर, बीकानेर, गंगानगर में कई स्थानों पर तेज बारिश होने से यहां किसानों को फायदा हुआ।

वहीं देर शाम हनुमानगढ़, झुंझुनूं, सीकर के एरिया में भी कई स्थानों पर देर रात तक बादल छाए रहे, कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बौछारे गिरी। मौसम के इस बदलाव से प्रदेश के कई शहरों में दिन-रात के तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज हुई।

Health Tips: बरतें ये सावधानियां…….’बदलते मौसम में ऐसे रखें सेहत का खास ख्याल…..

बीकानेर में 10 साल में सर्वाधिक बारिश

बीकानेर के एरिया में कल दोपहर बाद तेज बारिश हुई। लूनकरणसर, छतरगढ़, खाजूवाला के साथ घड़साना, रावला मंडी, पुंगल एरिया में तेज बारिश के साथ ओले गिरे। बीकानेर शहर में भी दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ बारिश हुई।

बीकानेर में दोपहर से देर शाम तक 12MM बरसात दर्ज हुई, जो साल 2014 से अब तक अक्टूबर माह में एक दिन की सर्वाधिक बारिश होने का रिकॉर्ड है।

बीकानेर में मौसम के इस बदलाव के बाद दिन का अधिकतम तापमान मंगलवार की तुलना में 1.4 डिग्री सेल्सियस गिरकर 36.9 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज हुआ।

तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरा दिन का पारा

मौसम में आए इस बदलाव से राजस्थान के कई शहरों में कल दिन का तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। सीकर के फतेहपुर में दिन का अधिकतम तापमान 34.7 (3.7 डिग्री की गिरावट) डिग्री सेल्सियस, चूरू में 35.8 (2.7 डिग्री की गिरावट), अलवर में 34.2 (2.2 डिग्री की गिरावट) और गंगानगर में कल अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस (1.4 डिग्री की गिरावट) दर्ज हुआ।

अब आगे क्या?

मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने आज इस वेस्टर्न डिर्स्टबेंस का असर खत्म होने और उत्तर-पश्चिमी राजस्थान में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। प्रदेश में अगले तीन-चार दिन मौसम पूरी तरह साफ रहने की संभावना है। इस दौरान तापमान में कुछ बढ़ोतरी हो सकती है।

प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान

शहर अधिकतम न्यूनतम
अजमेर 35.7 22.1
भीलवाड़ा 36.1 20.9
अलवर 34.2 21.8
जयपुर 36.4 25.8
पिलानी 35.9 22
सीकर 35 21
कोटा 35.8 24.3
चित्तौड़गढ़ 36.2 21.7
उदयपुर 34.7 21.2
बाड़मेर 38.2 26.3
जैसलमेर 37.1 23.4
जोधपुर 37.1 23.7
फलौदी 38.2 26.2
बीकानेर 36.9 25.8
चूरू 35.8 23
गंगानगर 35.4 23.6
धौलपुर 37 23.3
बारां 37.1 21.4
डूंगरपुर 36.7 23.6
हनुमानगढ़ 34.2 22.1
जालौर 38.8 22.3
करौली 36 22.6
ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर