Explore

Search

May 22, 2026 11:58 pm

Jaipur News: होटल में रुकता, फिर करता ऐसा काम कि पुलिस भी रह गई दंग; दौसा से जयपुर बाइक से आता…

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email
 शिप्रापथ थाना पुलिस ने बुधवार रात दो दुकानों में हुई नकबजनी का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी आदतन अपराधी है और शौक पूरे करने के लिए वारदात करता है। आरोपी के खिलाफ शहर के अलग-अलग थानों में चोरी और नकबजनी के 12 मामले दर्ज हैं।
डीसीपी (साउथ) दिगंत आनंद ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी राकेश चौहान सिकंदरा दौसा का रहने वाला है। डीसीपी ने बताया कि बुधवार को आरोपी ने महारानी फार्म गायत्री नगर में बिजली के सामान की दुकान का शटर तोड़ गल्ले में रखे 20 हजार रुपए और दस्तावेज चुरा लिए थे। सांगानेर निवासी पप्पूलाल जाट ने शुक्रवार को रिपोर्ट दी थी।
ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर उसमें एक व्यक्ति शटर तोड़कर दुकान के अंदर जाते हुए और चोरी करने के बाद बाहर आते हुए दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया। आखिरकार, पुलिस को आरोपी का पता चल गया और फिर शनिवार को आरोपी राकेश चौहान निवासी झापड़ावास, सिकंदरा को गिरफ्तार कर लिया।
शौक पूरा करने के लिए बना अपराधी
थानाप्रभारी अमित कुमार शर्मा ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी आदतन अपराधी है और शौक पूरे करने के लिए वारदात करता है। आरोपी बाइक से दौसा से यहां आता और होटल में रुकता था। फिर कई वारदात करने के बाद बाइक से ही जयपुर से दौसा गांवों के रास्तों से होते हुए लौट जाता था। आरोपी के खिलाफ अलग-अलग थानों में चोरी और नकबजनी के 12 मामले दर्ज हैं।
DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर