Explore

Search

September 27, 2026 6:31 am

राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

                       सदस्य सचिव श्री कपिल चन्द्रवाल ने किया ध्वजारोहण, नागरिकों से स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त,

                                                             राजस्थान के निर्माण का किया आह्वान

जयपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल मुख्यालय में गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मण्डल के सदस्य सचिव श्री कपिल चन्द्रवाल ने ध्वजारोहण कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता दोहराई।

ध्वजारोहण के पश्चात अपने संबोधन में श्री चन्द्रवाल ने कहा कि स्वतंत्रता का वास्तविक अर्थ तभी सार्थक होगा, जब प्रत्येक नागरिक स्वच्छ वायु, निर्मल जल और हरित पर्यावरण के संरक्षण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा केवल सरकारी संस्थाओं का दायित्व नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है।

 नागरिकों के नाम प्रदूषण नियंत्रण मण्डल का संदेश—

“इस स्वतंत्रता दिवस पर आइए, प्रदूषण से आज़ादी का संकल्प लें। प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करें, कचरे का पृथक्करण अपनाएं, जल स्रोतों को प्रदूषित होने से बचाएं, वृक्षारोपण करें तथा पर्यावरणीय नियमों का पालन कर स्वच्छ, स्वस्थ एवं विकसित राजस्थान के निर्माण में सहभागी बनें।”

कार्यक्रम में मण्डल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Rashmi Repoter
Author: Rashmi Repoter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर